रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद :-
      74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश के प्रमुख व्यापारिक/ओद्योगिक संगठन इंडस्ट्रीज एन्ड ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन रजि0(इटवा)द्वारा संगठन के गाजियाबाद स्थित राष्ट्रीय कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया!

इटवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश कुमार आहूजा द्वारा तिरंगा फहराने के बाद राष्ट्र के व्यापारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज देश की सेवा करना हमारा सर्वप्रथम ध्येय होना चाहिए!

राष्ट्रीय महामंत्री प्रिन्स कंसल ने माँ भारती के समक्ष पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि देश के व्यापारी/उद्यमी समाज़ के लिए कठिन समय है और हमें अपने परिवार के साथ ही अपने कर्मचारियों के परिवारों के लालन पालन का ध्यान रखना होगा जिससे बेरोजगारी की समस्या का दुष्प्रभाव कम से कम हो!

जिलाध्यक्ष स्वतंत्र चौधरी ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि आज का दिन राष्ट्रीय पर्व है और हमें इस दिन की महान गाथा अपने बच्चों को सुनानी चाहिए!

महानगर अध्यक्ष अरविंद अरोड़ा ने कहा कि देशहित सर्वोपरि है!
स्वतंत्रता दिवस के इस कार्यक्रम में इटवा के संरक्षक जुगल किशोर सिंघल,ड़ी के बंसल सहारनपुर के प्रभारी अमित पुन्डीर शिक्षाविद ऋचा सूद,एड़ बी एल बत्रा,तूलिका सेठ,समाज सेविका रेखा चौधरी सहित सैकड़ों व्यापारियों ने भाग लिया!!
Previous Post Next Post