रिपोर्ट :- सिटी न्यूज़ हिंदी


गाजियाबाद :-
       बसे चालू, बैंक चालू ,सारे सरकारी दफ्तर चालू वो भी बिना मास्क बिना दूरी के। दो महीने लोकड़ाऊन से क्या लाभ हुआ जो अब शनिवार और रविवार को  बाजार बंद होने से हो सकता है।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष राजू छाबड़ा का कहना कि सबसे आसान तरीका है बाजार बंद कर दो। ये नया ड्रामा नहीं है जिससे कुछ नही बन पा रहा बस बाजार बंद करके बैठ जाते हैं। प्रशासन ने तीन महीने तक लोकड़ाऊन किया क्या लाभ हुआ। लोग लापरवाह हैं तो उसके लिए व्यापारी जिम्मेदार क्यों है। आज तक कितने व्यापारी संक्रमित हुए। मुश्किल से कुछ एक। उनको भी अखबार में मुख्यता से प्रकाशित किया गया। जूस वाला पोजेटिव, पोहा वाला पोजेटिव आदि आदि ।

जबकि संक्रमित आम लापरवाह लोग ज्यादा होते हैं  जब लोकड़ाऊंन है तो बाहर के लोग बसों में भरकर क्यो आ रहे हैं ,जा रहे हैं क्या इससे नही फैलता कोरोना। जब लोगो को खुद की चिंता नही है तो व्यापारियों को सजा क्यों। कोरोना से मरे न मरे व्यापारी आर्थिक स्थिति से जरूर मर रहा है ।

आप लोगों को सुरक्षित वाहन चलाने की नसीहत देते हैं फिर भी अगर कोई मर जाता है तो सड़क बन्द नही कर देते हैं। फिर बार बार बाजार बंद क्यो ?

गाजियाबाद शहर एनसीआर में आता है जहां शनिवार और रविवार को बाजार बंद होने की वजह से व्यापारियों को काफी नुकसान हो रहा है रेस्टोरेंटे और खाने-पीने की दुकानों का कार्य रात्रि 8:00 बजे से 11:00 बजे तक चलता है सरकार उन्हें भी किसी भी प्रकार की कोई राहत नहीं दे रही है, व्यापारी को किराया पूरे महीने का देना,कर्मचारियों को तनख्वाह पूरे महीने की देनी,लिमिट का ब्याज देना, GST समय पर जमा करवाना नही तो ब्याज देना जरूरत पड़ने पर सामाजिक संस्थाओ को चन्दा भी व्यापारी को ही देना है।सरकार ने कभी व्यापारी से नही पूछा कि उसकी वास्तविक स्थिति क्या है।कभी सरकार ने किसी भी हालत में व्यापारी को कोई अनुदान,ब्याज में राहत, या बिजली के बिल में छूट या किसी तरह की छूट दी हो तो सरकार समीक्षा करें।

व्यापारी इस आस पर जिंदा है कि यह दिन हमेशा नही रहेंगे।हमारा प्रशासनिक अधिकारियों से अनुरोध है कि  अपने दफ्तरों से A/C से बाहर निकल कर वास्तविकता से जुड़े।
           
धन्यवाद
प्रशासनिक निर्णय से आहत प्रताड़ित एक व्यापारी -

राजू छाबड़ा गाजियाबाद युवा प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल
Previous Post Next Post