रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद :-
       समाजवादी पार्टी व्यापार सभा की जिला कार्यकारिणी की वीरवार को घोषणा की गई नवयुग मार्केट स्थित जैन भोजनालय में सपा जिलाध्यक्ष राशिद मलिक ने कार्यकारिणी की घोषणा की जिला महासचिव वीरेंद्र यादव ने  प्रेस वार्ता का संचालन किया मीडिया को संबोधित करते हुए है। जिसमें जिला अध्यक्ष राशिद मलिक ने  बताया  की प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम कि संस्तुति पर व्यापार सभा की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है जिसमे जिला अध्यक्ष के तौर पर अजय खरखोदिया के अलावा  महासचिव पद पर सर्वेश यादव व  कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी अशोक श्रीवास्तव को दी गई है कार्यकारिणी में  कुल 31 पदाधिकारी बनाए गए हैं जिसमें जिला अध्यक्ष महासचिव व कोषाध्यक्ष के अलावा जिला उपाध्यक्ष के पद6, सचिव के पद पर 9, व शेष जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए हैं इसके अलावा जिला चेयरमैन शहर विधानसभा डासना मसूरी मोदीनगर मुरादनगर व साहिबाबाद विधानसभा के लिए भी प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। 
इन्हें मिली जिला कार्यकारिणी में जगह : 
व्यापार सभा की जिला कार्यकारिणी में जिला अध्यक्ष, महासचिव व कोषाध्यक्ष के पदों पर विभिन्न पदाधिकारी नियुक्त किए गए। जिसमें जिला उपाध्यक्ष के पद पर रविन्द्र प्रताप, राजीव त्यागी, जाहिद मुखिया, विपिन कौशिक, आसिफ चौधरी व सुनील यादव को मनोनीत किया गया है। सचिव के तौर पर मेराज यूनूस, राजीव कुमार, श्रीनिवास गुर्जर, विशाल गुप्ता, गौरव गर्ग, विवेक जैन, विशाल भारद्वाज, शानू मलिक, दीपक वर्मा व पुलकित गोयल जिम्मेदारी संभालेंगे। जिला कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर अमरपाल, नरेन्द्र यादव, महेश कुमार, धमेन्द्र सिंह, रवि गोयल, अकुंर शर्मा, अंशुल कौशिक, संजय सिंह, अनिल जैन, दिनेश मित्तल, दीपक अग्रवाल व नितिन बिश्नोई शामिल हुए हैं। प्रभारियों की भी हुई

नियुक्ति : इसके अलावा सपा व्यापार सभा के लिए विभिन्न प्रभारियों की भी नियुक्ति की गई। 

जिसमें नरेश बत्रा को जिला चेयरमैन, नितिन कुमार विश्नोई को शहर विधानसभा प्रभारी, आसिफ चौधरी को डासना मसूरी प्रभारी, महेश कुमार को मोदीनगर विधानसभा प्रभारी, नरेन्द्र यादव को मुरादनगर विधानसभा प्रभारी व नीरज शर्मा को साहिबाबाद विधानसभा प्रभारी बनाया गया है। जिला और महानगर अध्यक्ष ने दिया 

2022 का मंत्र : प्रेसवार्ता में कार्यकारी व प्रभारियों के नामों की घोषणा के बाद जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष ने सभी को 2022 के विधानसभा चुनावों को जीतने का मंत्र दिया। जिलाध्यक्ष राशिद मलिक ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामानाएं देते हुए कहा कि धीरे-धीरे से अपनी मजबूत पकड़ पांचों विधानसभाओं में बना रही है। आगामी विधानसभा चुनाव में गाजियाबाद के 5 विधानसभा समेत पूरे प्रदेश में सपा का परचम लहराएगा। अखिलेश यादव के नेतृत्व में सभी मिलजुल कर काम करेंगे, पहले भी अजय खरखौदिया पार्टी की अपेक्षाओं पर खरे उतरे थे, आगे भी उतरेंगे। 

महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी ने भी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष अजय खरखौदिया का जिक्र करते हुए कहा मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभा चुके हैं। सपा को जीतने से कोई नहीं रोक सकता। व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष अजय खरखौदिया ने जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष समेत पूरे संगठन का आभार जताया। 

प्रेसवार्ता में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष राशिद मलिक, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संतोष यादव, जिला महासचिव वीरेंद्र यादव, महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी, वरिष्ठ श्रीवास्तव, मेहराज यूनुस राजीव कुमार, श्रीवास खारी, विशाल गुप्ता, गौरव गर्ग, विवेक जैन, शानू मलिक, पुलकित गोयल, महेश कुमार, नीरज महानगर उपाध्यक्ष राकेश प्रमुख, अभिषेक गर्ग, मनमोहन गामा, आनंद चौधरी, नरेश बत्रा, सर्वेश यादव, रविंद्र प्रताप, राजीव त्यागी, जाहिद मुखिया, विपिन कौशिक, आशिक चौधरी, सुनील यादव, अशोक विश्वकर्मा, नितिन कुमार विश्नोई दीपक अग्रवाल, संजय सिंह सहगल, धर्मंद्र सहगल, रवि गोयल आदि मौजूद रहे।
Previous Post Next Post