रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद :-
        अक्टूबर के पूरे माह हर दिन अलग अलग वार्डो में होगी जन चौपाल, महापौर एवं नगर आयुक्त सुनेंगे, पार्षदो एवं जनता कि शिकायत इसी क्रम में आज लोहिया नगर स्थित पार्क से जन चौपाल प्रारंभ की, जन चौपाल के अंतर्गत आज महापौर व नगर आयुक्त द्वारा सिटी जोन के 5 वार्डों की समस्याओं को सुना गया।  

इसमें वार्ड 13 घूकना, वार्ड 17 सेवा नगर हिंडन विहार, वार्ड 19 पटेल नगर मुकुंद नगर, वार्ड 59  चंद्रपुरी,  वार्ड 69 लोहिया नगर लाल क्वार्टर के पार्षदों एवं क्षेत्रीय जनता सहित आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे 
जिसमें सभी वार्डो की सड़क,नाली, नाले, पार्कों, स्कूलों, एवं अन्य समस्याएं थी। जिसके लिए तत्काल संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया और वार्डो में किसानों व निगम की जमीन को चिन्हित करने हेतु अपनी बात रखी गई।
एवं लोहिया नगर वासियों द्वारा भी सड़क रिपेयर,सीवर लाइन, वाटर लाइन की समस्याओं को रखा गया, पटेल नगर आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी द्वारा पार्कों मैं पौधों की कटाई छटाई हेतु अपनी बात रखी गई,
वार्ड में सोलर लाइट लगाने की समस्या रखी गई।
जिनको महापौर, अधिकारियों एवं पार्षदों ने शिकायत कर्ताओं के पास उनके द्वार जाकर उनकी समस्याओं को सुना तथा उनकी समस्याओं के समाधान हेतु तत्काल प्रभाव से संबंधित अधिकारियों को आदेशित किया

अधिकारियों द्वारा समस्या के समाधान हेतु बिंदुवार निस्तारण दिए गए।
इस दौरान जन चौपाल में पार्षद राजीव शर्मा,पार्षद साक्षी नारंग, पार्षद जितेंद्र पाल,व पार्षद देवेंद्र भारती एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
Previous Post Next Post