रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद :-
        राष्ट्रीय व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भाजपा नेता, व्यापारी नेता व जल शक्ति मंत्रालय के जिला प्रभारी गौरव गर्ग का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस मौके पर मास्क का वितरण भी किया गया। गौरव गर्ग का जन्मदिन चौधरी मोड़ पेट्रोल पंप पर मनाया गया, जहां पहले मास्क का वितरण किया गया फिर भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान कोरोना को देखते हुए सरकारी दिशा निर्देशों का पालन किया गया और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा गया। 

इस अवसर पर गौरव गर्ग को राष्ट्रीय व्यापार मंडल का जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय महामंत्री सुधीर कांत शर्मा, राष्ट्रीय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विवेक त्यागी, राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर राकेश शर्मा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री चिन्मय भारद्वाज द्वारा घोषित किया गया गौरव गर्ग की लंबी आयु, सदा स्वस्थ रहने और उज्जवल भविष्य की कामना भी की गई।

पूर्व लोकसभा प्रत्याशी अशोक भारतीय, भाजपा नेता बलदेव राज शर्मा, अशोक गोयल चंद्र मोहन शर्मा, डॉक्टर दीपक भूषण, हिमांशु शर्मा, ठाकुर सुखबीर सिंह, प्रशांत पटेल, सतपाल सिंह, नवीन चौधरी, राजेश मिश्रा, डॉक्टर नीरज, आशु पंडित, शिव कुमार गर्ग, रूपाली गर्ग, दिनेश गर्ग, प्रवीण बत्रा, दीप्ति अरोड़ा, रेनू चंदेला, प्रियंका पांडे, मोनिका अग्रवाल, सीमा , श्रीपाल आदि भी मौजूद थे।
Previous Post Next Post