रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद :-
      कोतवाली क्षेत्र के किराना मंडी में शनिवार सुबह 4 बजे हथियारबंद बदमाशों ने दो व्यापारियों से लूट की घटना को अंजाम दिया।
बदमाश एक व्यापारी से अंगूठी व ब्रेसलेट लूट ले गए। जबकि दूसरे व्यापारी से सोने का कड़ा लूट कर फरार हो गए। दिन निकलते घटी लूट की घटना से जहां व्यापारियों में दहशत का माहौल है वहीं पुलिस की कानून व्यवस्था की खासी किरकिरी हो रही है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह नेहरू नगर सेकंड निवासी अंकित गर्ग किराना मंडी में अपने गोदाम पर जैसे ही पहुंचे तभी हथियारबंद बदमाशों ने  उनसे सोने की अंगूठी और ब्रेसलेट लूट लिया। अमित गर्ग को लूटने के बाद बदमाश 4 दुकान छोड़कर सुमित कुमार से तमंचे की नोक पर सोने का कड़ा लूट कर फरार हो गए

अंकित गर्ग ने बताया कि उनका मखाने का कारोबार है सुबह जैसे ही वह गोदाम पर आए तभी चार हथियारबंद बदमाशों ने आकर उनसे अंगूठी और ब्रेसलेट लूट लिया। महानगर में हो रही लूट हत्या की वारदातों से गाजियाबाद के व्यापारी खौफ जदा है। दिन निकलते घटी लूट की घटना से पुलिस में हड़कंप मच गया।लूट की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है एक बदमाश के हाथ मे तमंचा है।
Previous Post Next Post