◼️गाजियाबाद में भी है विकास दुबे जैसा करोड़ो की संपत्ति का मालिक।

◼️रिटायर पुलिस इंस्पेक्टर ने डीएम से की निष्पक्ष जांच की मांग।

◼️पिता मां पत्नी ही नहीं अन्य परिचितों के नाम खरीदी करोड़ों की चल अचल संपत्ति।


रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद :-
        प्रदेश सरकार ने बाहुबली माफियाओं की काली कमाई से खड़ी की अरबों खरबों की संपत्ति के विरुद्ध अभियान छेड़ रखा है। सरकार पूर्वांचल के बाहुबलियों व माफियाओं की काली कमाई से खड़ी की संपत्ति को तहस-नहस कर रही है। जिस तरह कानपुर के विक्ररु के विकास दुबे की संपत्ति को तहस-नहस किया उससे अवैध कमाई करने वालों में हड़कंप मचा लेकिन गाजियाबाद में रहने वाले एक लोन माफिया के नाम से प्रसिद्ध लक्ष्य तवर के मामले में पुलिस व प्रशासन बिल्कुल चुप्पी साधे बैठा है। बीते कुछ माह पूर्व लक्ष्य तवर के द्वारा अवैध रूप से कमाई करोड़ों की संपत्ति के मामले में खूब खबरें प्रकाशित हुई लेकिन लक्ष्य तवर का विकास दुबे की तरह उसका भी बाल बांका ना हुआ। अब रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर लल्लू सिंह मौर्य ने जिलाधिकारी को लक्ष्य तंवर द्वारा अर्जित की गई करोड़ों की संपत्ति के मामले में शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है। जिलाधिकारी ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। देखना यह होगा की जांच के बाद कुछ कार्रवाई भी होती है या महज कागजी घोड़ा ही दौड़ते हैं।

शिकायती पत्र में एलएस मौर्य ने लिखा कि 30 अगस्त 2012 को उन्होंने लक्ष्य कुमार तवर द्वारा चिरंजीव विहार फेज 2 में अपने नाम प्रथम तल की रजिस्ट्री कराई थी। जिसकी कीमत 50 लाख दर्शाई गई। जिसमें 12 लाख 50 हजार नगद और 37 लाख 50 हजार का पीएनबी से कर्ज लेना बताया गया। साढ़े तीन लाख के स्टांप लगाए गए। इस मामले में उनके साथ धोखाधड़ी हुई। उन्होंने लिखा कि 29 अक्टूबर 2012 को ही लक्ष्य तवर ने अपने पिता अशोक कुमार के नाम बी 14 फेस टू चिरंजीव विहार के द्वितीय तल का बैनामा कराया, उसकी भी कीमत 50 लाख दर्शाई गई। की गई शिकायत में मौर्य ने लिखा कि लक्ष्य तवर ने  27 से अधिक संपत्तियों को बीते चार-पांच सालों में अपने पिता मां पत्नी व तमाम परिचितों के नाम  खरीद-फरोख्त की जिनकी लागत करोड़ों रुपए बताई गई। डीएम को दिए शिकायती पत्र में उन्होंने लक्ष्य तंवर द्वारा खरीदी गई संपत्ति के मामले में जो रकम लगाई गई वह कहां से आई इसकी जांच कराने की मांग की है। बताते हैं कि लक्ष्य तवर ने जालसाजी कर कई बैंकों से करोड़ों रुपए का फर्जी तरीके से लोन लेकर कई लोगों को चूना लगाया उनके खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराई गई। एलएस मौर्या ने बाकायदा सारे साक्ष जुटाए है जिसमें कहां कहां संपत्ति की खरीद-फरोख्त की गई तथा संपत्ति खरीदने के लिए लक्ष्य तवर ने रकम कहां से जुटाई इसकी जांच कराने की मांग की साथ ही अर्जित करोड़ों रुपए का टैक्स दिया जा रहा है या नहीं यदि नहीं तो आयकर विभाग ने क्या कार्यवाही की इसकी भी जांच की मांग की गई है। एलएस मौर्य का कहना है  की  8 साल पहले  एक मामूली सा  शख्स  अचानक  इतनी जल्दी  करोड़पति कैसे बन गया  इसकी  जांच  होनी चाहिए। बताते हैं कि डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए  जांच कराने का आश्वासन दिया है। देखना होगा कि लोन माफिया लक्ष्य तवर के खिलाफ पुलिस प्रशासन क्या कार्रवाई अमल में लाते हैं।
Previous Post Next Post