रिपोर्ट :- सिटी न्यूज़ हिंदी


गाजियाबाद :-
      राम चमेली विश्वास गर्ल्स कॉलेज गाजियाबाद में शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत वूमेन सेफ्टी अगेंस्ट साइबर क्राइम’ पर को वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार के मुख्य वक्ता चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के अंग्रेजी विभाग के प्रोफेसर डॉक्टर विकास शर्मा व कृष्णा इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी गाजियाबाद की प्रोफेसर  डॉक्टर बबीता त्यागी थे। 

उन्होंने कहा कि भारत में साइबर क्राइम के केस भारत बढ़ रहे हैं। फेसबुक क्लोनिंग, ईमेल पासवर्ड क्लोनिंग, ऑनलाइन सेक्सुअल क्राइम आदि  मामले सामने आ रहे है। उत्तर प्रदेश में साइबर अपराध के कुल मामलों में 60 फ़ीसदी से ज्यादा मामले महिलाओं से सम्बंधित हैं।  साइबर क्राइम हमारे व्यक्तिगत ही नहीं परिवार, संस्था व  राष्ट्र के लिए भी खतरा बन सकते हैं।ं पासवर्ड सुरक्षा व ऐप डाउनलोड करते समय बरतने जाने वाली सावधानी, हैकिंग ईमेल और इंटरनेट फ्रॉड के बारे में भी जानकारी दी गई। 

वेबिनार में अलीगढ़, मेरठ व गाजियाबाद के कई काॅलेजों की छात्राओं ने भाग लिया। काॅलेज के प्रबंधक आदित्य कॉल, प्राचार्य डॉ नीतू चावला, रजिस्ट्रार व शशि खन्ना व कंप्यूटर साइंस डिपार्टमेंट की विभागाध्यक्ष राखी शर्मा ने वेबिनार में सहयोग दिया।
Previous Post Next Post