रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद :-
       भाजपा विधायक अजित पाल त्यागी के मामा नरेश पाल त्यागी की हत्या के मामले में अभी तक हत्यारे फरार हैं, वहीं विधायक के पिता पूर्व कैबिनेट मंत्री राज पाल त्यागी ने अपने छोटे बेटे अजित पर बड़े बेटे गिरीश त्यागी को हत्याकांड में फंसाने का आरोप लगाया है। राज पाल त्यागी ने सोमवार को वाकायदा इस संबंध में प्रेस कान्फेंस की। 
                   फाइल फोटो  नरेश त्यागी

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि अजित पुलिस के साथ मिलकर जितेंद्र त्यागी को गिरफ्तार करा उसके मुंह से गिरीश त्यागी का नाम उगलवाकर उनके बड़े बेटे को फंसाना चाहते हैं। पूर्व मंत्री बोले कि, गिरीश त्यागी अपने पुत्र मोहित व पत्नी रश्मि को मुरादनगर क्षेत्र से जिला पंचायत चुनाव लड़वाना चाहते हैं। मुरादनगर विधायक ने इनके चुनाव लड़ने पर शहर छोड़ने या विदेश जाने की धमकी दी थी। गिरीश अपनी सुरक्षा की खातिर शस्त्र लाइसेंस और गनर की सिफारिश के लिए सात अक्टूबर को ही लखनऊ गए थे।
नौ अक्टूबर को गिरीश के मुख्यमंत्री आवास से निकलने पर इनकी दूसरी गाड़ी को रोक लिया था। पुलिसकर्मियों ने गिरीश त्यागी के बारे में पूछताछ करते हुए फोटो से मिलान किया था। गिरीश को इस बारे में पता चला तो उन्होंने अपने बचाव में फोन बंद कर अलग रहना मुनासिब समझा। हत्या के 2-3 घंटे भीतर ही पुलिस का इस तरह से फोटो लेकर पहुंचना साजिश को दर्शाता है। राज पाल त्यागी ने कहा कि महीने भर बाद भी पुलिस के पास गिरीश त्यागी के खिलाफ एक भी सबूत नहीं है।
Previous Post Next Post