रिपोर्ट :- गजेंद्र रावत


नई दिल्ली :-
       साल 2020 को खत्म होने में कुछ ही घंटे बचे हैं। भारत समेत पूरी दुनिया 2021 का स्वागत करने को बेताब हैं। हालांकि कोरोना का संकट अभी टला नहीं है और ऊपर से इसका नया स्ट्रेन भी सामने आया है, ऐसे में दुनिया के कई देशों ने न्यू ईयर से  पहले ही पाबंदिया लगा दी हैं। भारत में भी कई राज्यों ने अपने यहां नए साल के जश्न को लेकर कई गाइडलाइंस जारी की हैं। 


दिल्ली में नाइट कर्फ्यू
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज और कल नाइट कर्फ्यू रहेगा। दिल्ली में 31 दिसंबर की रात 11 बजे से 1 जनवरी 2021 की सुबह 6 बजे तक और फिर 1 जनवरी की रात 11 बजे से 2 जनवरी की सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया गया है। ऐसे अच्छा होगा कि लोग अपने परिवार वालों के साथ ही नए साल का जश्न मनाएं। साथ ही दिल्ली के कनॉट प्लेस इलाके में किसी वाहन को बिना पास इजाजत नहीं है। दिल्ली मेट्रो के राजीव चौक स्टेशन से रात 9 बजे के बाद एग्जिट बंद रहेगी। दिल्ली-एनसीआर में नए साल के जश्न में पटाखे जलाने पर रोक जारी है।
Previous Post Next Post