रिपोर्ट :- सिटी न्यूज़ हिंदी
गाजियाबाद :-
राष्ट्रीय लोक दल कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जन्मदिवस पर हवन पूजा करके मनाया गया। कार्यवाहक जिला अध्यक्ष बॉबी चौधरी और महानगर अध्यक्ष रविंद्र चौहान ने लड्डू बांटकर जन्म दिवस पर बधाई दी।
इस मौके पर चौधरी तेजपाल सिंह ने बताया सभी को चौधरी चरण सिंह के आदर्शों पर चल कर कार्य करना चाहिए। हवन के दौरान महानगर अध्यक्ष रविंद्र चौहान, चौधरी तेजपाल सिंह राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, बॉबी चौधरी कार्यवाहक जिला अध्यक्ष, अयूब अली वरिष्ठ अधिवक्ता, तेजवीर मलिक, अजयवीर चौधरी, प्रदीप त्यागी, आशीष शर्मा, शेर सिंह मौर्य, महासचिव वीरेंद्र सिंह कंडेरे, अशोक चौधरी, रॉकी चौधरी, विशाल चौधरी विधानसभा अध्यक्ष मुरादनगर, युवा नेता यश चौधरी, जगदीश पटवारी, देशपाल, कृष्णपाल डायरेक्टर, अरुण तेवतिया, वीरेंद्र दुहाई, रघुनाथ सिंह तेवतिया, उदयवीर सिंह सहित बड़ी संख्या में राष्ट्रीय लोक ताल कार्यकर्ता मौजूद रहे।