सिटी न्यूज़ | हिंदी....✍🏻
गाजियाबाद :- शिब्बन पुरा कल्पना नगर निवासी भोपाल सिंह उर्फ़ (गोपाल )की माता जी का देहांत 6 जनवरी 2021 को बीमारी के चलते हुए हो गया था। भोपाल सिंह एक युवा बहुजन मिशनरी साथी है जिसने अपनी माता जी शांति देवी की आत्म शांति के लिए 11 जनवरी सोमवार को बौद्ध रीति रिवाज से अपने घर में शांति पाठ कराया। जिसको पूर्ण रूप से बौद्धचार्य डॉक्टर सूरज मल सितम ने संपन्न करवाया। शांति पाठ में आए सभी श्रद्धालुओं ने मृतक शांति देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की और तथागत गौतम बुद्ध एवं डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र पर भी पुष्प अर्पित करते हुए नमन किया। भोपाल सिंह ने समाज में चलती आ रही वर्षों से मृतक भोज की प्रथा को भी अपने घर से खत्म किया। और कहा कि हम कभी भी अपने घर में मृतक भोज नहीं करेंगे। और मैं सभी से अपील भी करता हूं कि आप लोग भी मृत्यु भोज प्रथा को समाप्त करने के लिए कदम बढ़ाए। आए सभी लोगों ने भोपाल सिंह के इस कार्य की बहुत सराहना की। और कहां की हम भी इस कार्य के लिए अन्य लोगों को संदेश देंगे कि आप सभी भी मृत्यु भोज ना करो। भोपाल सिंह के परिवार जनों ने डॉक्टर सितम से शांति पाठ सुनकर कहां की आज से हमारे घर में एक नई रोशनी फैल गयी है। इस रोशनी ने हमारे परिवार के जीवन को रोशन कर दिया। और आए सभी रिश्तेदारों ने एवं मित्र गणों ने शांति पाठ को बहुत शांति पूर्ण रूप से सुना और समझा। भोपाल सिंह ने सभी आए अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप लोग मेरे घर पर आकर और मेरे इस कार्य में शामिल होकर आप लोगों ने मेरी हिम्मत को बढ़ाया मैं इसके लिए आप सभी का बहुत-बहुत साधुवाद करता हूं।