सिटी न्यूज़ हिंदी.....✍🏻


लखनऊ :- देश की राजधानी दिल्ली में 72 वें गणतंत्र दिवस की परेड में उत्तर प्रदेश की श्री राम मंदिर मॉडल की झांकी को प्रथम स्थान मिला है। दिल्ली के राजपथ परेड में शामिल हुई सभी झांकियों में उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहे श्री राम मंडल मंदिर मॉडल पर निकाली गई झांकी विजेता रही है। उत्तर प्रदेश के सूचना निदेशक शिशिर ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। आज दिल्ली में केंद्रीय मंत्री ने अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल को विजेता पुरस्कार दिया।

राजपथ पर निकाली गई उत्तर प्रदेश की झांकी के पहले हिस्से में भगवान वाल्मीकि की एक बड़ी प्रतिमा के साथ ग्रंथ रखा गया था। उसके बार मंदिर का मॉडल दिखा, यहीं नहीं झांकी में एक ओर मिट्टी के बने दीये जगमगा रहे थे। जो कि अयोध्या के दीपोत्सव के प्रतीक थे। वहीं, अन्य चित्रों (वॉल पेंटिंग्स) में भगवान राम द्वारा निषादराज को गले लगाते और शबरी के जूठे बेर खाते, अहिल्या का उद्धार, हनुमान द्वारा संजीवनी बूटी लाया जाना, जटायु-राम संवाद, लंका नरेश की अशोक वाटिका और अन्य दृश्यों को दिखलाया गया।
Previous Post Next Post