सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻


गाजियाबाद :- साहिबाबाद में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बने स्कूल में पहले दिन किसानों को प्रोजेक्टर पर भारत का संविधान दिखाया गया। इस डॉक्यूमेंट्री में किसानों को उनके अधिकार, कर्तव्य और अन्य महत्वपूर्ण दायित्वों को दिखाया गया। युवा टीम सुबह से इस स्कूल को चलाने के लिए तैयारी कर रही थी। शाम साढ़े सात बजे टीम ने किसानों को एकत्र कर संविधान पर बनी डॉक्यूमेंट्री दिखाई। 

महिला वालंटियर हेड रवनीत कौर ने बताया कि एक्सप्रेस-वे पर 100 लोगों के बैठने के लिए एक मिनी स्कूल (पंडाल) बनाया है। बारिश को देखते हुए इस पंडाल को वाटरप्रूफ बनाया गया है। इसमें पांच साल के बच्चों से लेकर बुजुर्गों को शिक्षा व उनके अधिकार से जुड़ी बातों को बताया जाएगा।

रवनीत ने बताया कि शुक्रवार शाम इस स्कूल में पहली डॉक्यूमेंट्री भारत के संविधान पर दिखाई गई। करीब सवा घंटे की इस डॉक्यूमेंट्री में किसानों को महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। दूसरे एपिसोड में नानक शाह फकीर फिल्म दिखाई गई, जिसमें सिख किसानों को धर्म से जुड़ी कई जानकारी प्राप्त हुईं।

रवनीत का कहना है कि स्कूल में केरल, आंध्रप्रदेश, ओडीसा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र, कर्नाटक, हरियाणा, पंजाब समेत तमाम राज्यों की संस्कृति को बताया जाएगा। इसके लिए प्रोग्राम को ‘एक दिन-एक प्रदेश’ नाम दिया है। महत्वपूर्ण यह भी है कि मिनी स्कूल में बुजुर्ग जहां होर्टिकल्चरल और एग्रीकल्चरल के अलावा संविधान में अपने अधिकारों के बारे में जानकर जागरूक होंगे। बच्चों को कलर बुक के साथ इतिहास पढ़ाया जाएगा।
Previous Post Next Post