पंडित विपिन शर्मा


सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻


गाजियाबाद :- साल 2021 में विवाह के शुभ मुहूर्त ग्रहों की चाल में उलझे हुए हैं। पूरे साल मेें विवाह के सिर्फ 44 शुभ मुहूर्त ही बन रहे हैं। ख्रमास, होलिकाष्टमी, गुरु तारा और शुक्रतारा अस्त, चतुर्मास पर मांगलिक कार्य नहीं होंगे। 25 अप्रैल से ही मांगलिक कार्य शुरू होंगे। पंडित विपिन कुमार शर्मा ने बताया कि गत वर्ष 2020 में 34 शुभ मुहूर्त बने थे। जबकि चालू 2021 में 44 शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। खरमास से नया साल शुरू हुआ है। 

गत 14 जनवरी को खरमास समाप्त हो गया। गत 17 जनवरी को गुरु तारा भी अस्त हो गया। अब गुरु तारा 14 फरवरी को उदय होगा, लेेकिन उसी दिन अस्त भी हो जाएगा। जो आगामी 18 अप्रैल तक अस्त रहेगा। आगामी 14 मार्च से 13 अप्रैल तक फिर खरमास लगेगा। 22 मार्च से 28 मार्च तक होलिकाष्टक रहेंगे। इसके कारण विवाह और शुभ कार्य नहीं हो सकेंगे। 25 अप्रैल से 13 जुलाई तक शुभ विवाह मुहूर्त शुरू होंगे। इस दौरान 33 शुभ मुहूर्त रहेंगे। इसके बाद 15 जुलाई से चतुर्मास शुरू होगा। उसके बाद 15 नवंबर से 13 दिसंबर तक 11 शुभ मुहूर्त हैं। इसके बाद फिर से खरमास शुरू हो जाएगा। 

इसके साथ ही आगामी वर्ष 2022 की शुरूआत हो जाएगी। इस तरह से साल विवाह के लिए 44 शुभ मुहूर्त ही बन रहे हैं। यह हैं शुभ दिन पंडित विपिन कुमार शर्मा के अनुसार अप्रैल माह मेंं 26, 27, 28, 29 और 30 तारीख वाले दिन शुभ रहेंगे। मई में 1, 2, 7, 8, 9, 13, 14, 21, 22, 23, 24, 26, 28, 29 और 30 तारीख शुभ रहेगी। जून में 3, 4, 5, 16, 19, 20, 22, 23 और 24 तारीख विवाह आदि के लिए शुभ रहेंगी। जुलाई में 1, 2, 7 और 13 तारीख, नवंबर में 15, 16, 20, 21, 28 और 29 एवं दिसंबर माह में 1, 2, 7, 11 और 13 तारीख विवाह और मांगलिक कार्य के लिए शुभ रहेंगी।
Previous Post Next Post