सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻


गाजियाबाद :- एमएमएच काॅलेज के छह वालीबाॅल खिलाडियों को रविवार को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। काॅलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सुनील चैधरी ने उन्हें प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। ये खिलाडी उत्तर क्षेत्र अन्र्तविश्वविद्यालय वालीबाॅल प्रतियोगिता में चैधरी चरण सिंह विश्ववि़द्यालय की टीम से खेले थे।  काॅलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के असिस्टेंट प्रफेसर प्रो राजकुमार सिंह के अनुसार वर्ष 2020 में उत्तर क्षेत्र अन्र्तविश्वविद्यालय वालीबाॅल  प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था और उसमें  काॅलेज के छह खिलाडी अंकित कुमार, साक्षी त्यागी, मिलन सहलोत, श्रुति कुमारी, ज्योति बेस, हर्र्षी कश्यप चैधरी चरण सिंह विश्ववि़द्यालय की टीम की ओर से खेले थे। कोरोना के चलते अभी तक उनके प्रमाण-पत्र नहीं आ पाए थे। अब उनके प्रमाण-पत्र आए तो रविवार को उन्हें सम्मानित किया गया।
Previous Post Next Post