नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर

◼️गाजियाबाद नगर निगम द्वारा गोबर से बनाया जाएगा जैविक खाद


सिटी न्यूज़ | हिंदी.....


गाजियाबाद :- नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर के नेतृत्व में शहर को गोबर की समस्या से निजात दिलाने हेतु कई प्रकार की योजनाएं बनाई जा रही हैं जिसमें गोबर से जैविक खाद बनाना गोबर से उपयोगी सामान बनाना तथा घरों व डेरियों से गोबर एकत्र करने हेतु गोबर बैंक बनाना मुख्य रूप से हैं
गाजियाबाद नगर निगम की गौशाला तथा नंदी पार्क से निकलने वाले गोबर का प्रयोग कर जैविक खाद बनाई जाएगी जिसका प्रयोग गाजियाबाद नगर निगम की नर्सरीयों मैं पेड़ पौधों हेतु किया जायेगा जिससे नगर निगम को आर्थिक सहायता भी मिलेगी
गोबर का उपयोग कर दीपक मूर्तियां बर्तन व अन्य सौंदर्य करण की वस्तुएं बनाने का भी कार्य गाजियाबाद नगर निगम द्वारा किया जाएगा जिससे समाज में इन सामानों का प्रयोग कर जागरूकता बढ़ाई जाएगी

नगर आयुक्त ने बताया कि महापौर आशा शर्मा तथा पार्षदों, नगर निगम अधिकारियों के साथ विचार विमर्श कर शहर में गोबर बैंक भी बनाए जाने की तैयारी चल रही है जिसके अंतर्गत शहर मैं सभी डेरियो से गोबर उठाकर एक निश्चित स्थान पर लाकर उसका सदुपयोग किया जाएगा

इस प्रकार की योजना से गाजियाबाद नगर निगम के सहयोग से शहर से गोबर की समस्या से निजात मिलेगी तथा शहर वासियों को एक स्वच्छ वातावरण प्रदान किया जाएगा
Previous Post Next Post