पार्षद प्रदीप चौहान बाल्मीकि


सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻


गाजियाबाद :- लंबे अरसे से नगर निगम में कार्यरत सफाई कर्मचारियों के वेतन वृद्धि की मांग को नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने गंभीरता से लिया और उन्होंने अपर नगर आयुक्त, स्वास्थ्य अधिकारी, महापौर से मंत्रणा कर सफाई कर्मचारियों के वेतन वृद्धि के लिए शासन को संस्तुति भेजी है। नगर निगम सफाई कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के संरक्षक एवं पार्षद प्रदीप चौहान ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि सफाई कर्मचारियों के वेतन वृद्धि के लिए मृतक आश्रित कांशी राम बोर्ड प्रस्ताव के तहत 14990  रुपए प्रति माह वेतन की मांग की गई थी। यह लड़ाई लंबे अरसे से चली आ रही थी। इस मामले में नगर आयुक्त महेंद्र सिंह ने सफाई कर्मचारियों की समस्या को गंभीरता से लेते लिया और उन्होंने महापौर आशा शर्मा, अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार स्वास्थ्य अधिकारी से वार्ता कर समस्याओं के समाधान के लिए शासन को पत्र लिखा। जिसमें कर्मचारियों की वेतन वृद्धि को जायज ठहराया। 

उन्होंने बताया कि इस मामले में राज्य मंत्री अतुल घर ने भी सफाई कर्मचारियों के वेतन वृद्धि के संदर्भ में शासन को पत्र लिखा जिस पर विभागीय मंत्री ने सफाई कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि 1 सप्ताह के अंदर वेतन वृद्धि का शासनादेश जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि वेतन वृद्धि से करीब 2400 कर्मचारियों को लाभ होगा। संयोजक राजेश चौहान ने पार्षद प्रदीप चौहान का आभार जताया तथा नगर आयुक्त महापौर का भी आभार जताया जिनके अथक प्रयासों से सफाई कर्मचारियों के वेतन वृद्धि का मामला सुलझ जाएगा और कर्मचारियों को 14990 प्रति माह वेतन मिलेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग वेबजह इस मामले में अड़ंगा डालकर खुद श्रेय लेना चाहते है। प्रेस वार्ता में राहुल चौहान जिला अध्यक्ष शक्ति सिंह जीनवाल प्रवीण चौहान पार्षद राकेश त्यागी सहित मोर्चा के अन्य लोग मौजूद रहे।
Previous Post Next Post