सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻


गाजियाबाद :- माया ममता चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा दीनदयाल पुरी नंदग्राम स्थित सेवा भारती विवेकानंद विद्या मंदिर में बुधवार को नशा मुक्त भारत पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बच्चों को नशे से होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया और कभी नशा ना करने का संकल्प दिलाया गया। संस्था की अध्यक्ष  ममता गुप्ता ने कहा कि नशा नाश की जड है। नशा परिवार के परिवार उजाड देता है। भारत को नशा मुक्त करने में बच्चे व युवा अहम भूमिका निभा सकते हैं। डॉक्टर ओपी अग्रवाल ने सभी को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। प्रिंसिपल सीमा भसीन ने सभी का स्वागत किया व अतुल आनंद गुप्ता ने कार्यक्रम का संचालन किया। नशा मुक्ति पर बोलने वाले बच्चों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।  विद्यालय के अध्यक्ष अरविंद गुप्ताए उपाध्यक्ष राम अवतार त्यागीए राकेश गुप्ताए कोषाध्यक्ष अरुण गुप्ताए सुनील गुप्ताए रमा गुप्ताए सुमन गोयलए प्रेमलता आदि भी मौजूद रहे।
Previous Post Next Post