सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻


गाजियाबाद :- भारतीय सैन समाज के तत्वाधान में जन नायक कपूरी ठाकुर की 33 वी पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल सैन व अन्य समाजसेवियों ने जन नायक कपूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रताप विहार सेक्टर 11 में आयोजित कार्यक्रम में पुष्पांजलि करते हुए भारतीय सैन समाज के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल सेन ने बताया कि जन नायक कपूरी ठाकुर ने देश की आजादी में योगदान दिया, वह स्वतंत्रता सेनानी के साथ शिक्षक, राजनीति के साथ गरीब लोगों का चिंतन करने वाले व्यक्ति थे। जननायक कपूरी ठाकुर ने बिहार की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, वह दो बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने हमेशा गरीबों के उत्थान के लिए अनेकों कार्य किये। इस दौरान पुष्पांजलि करने वालों में वरिष्ठ समाजसेवी  रघुवर दयाल चंदेला, प्रदेश सचिव सतीश कुमार सैन, जिलाध्यक्ष चमन सिंह सैन,  ब्रहमपाल चंदेला, सतीश कुमार भारतीय जिलाध्यक्ष, हितेश कुमार सैन रहिसपुर वाले, विजय कुमार सैन,  सतीश कुमार सैन एलआईसी वाले सतपाल सैन, वेद प्रकाश सैन, सतीश कुमार चौधरी, वीरपाल छोकर, राजवीर सैन, दिनेश कुमार सैन एवं सैन समाज के गणमान्य मौजूद रहे।
Previous Post Next Post