रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- सासंद जनरल वीके सिंह केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार श्रीमति भारती सिंह की विवाह की वर्षगाँठ ,साथ ही दूधेश्वर मन्दिर मन्दिर विकास समिति के अध्यक्ष धर्मपाल गर्ग श्रीमति गिन्नी गर्ग की विवाह की वर्षगांठ के अवसर पर प्रातःकाल मन्दिर मे आकर भगवान दूधेश्वर का पंचामृत पंजगव्य पंचोपचार षोडशोपचार राजोपचार से वैदिक मंत्रो से श्रीमहन्त नारायण गिरि जी महाराज श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर गाजियाबाद अन्तर्राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के सानिध्य मे अभिषेक पूजन किया ,
समाधी वाले सिद्ध ब्रह्मलीन गुरूमुर्तियो को मत्था टेका ,मन्दिर मे स्थापित देवालय मे जाकर दर्शन किया ,तदोपरान्त पूज्य महाराज श्री आशीर्वाद प्राप्त किया ,महाराज श्री ने वीके सिंह श्रीमति भारती सिंह को सम्मानित किया भगवान दूधेश्वर आशीर्वाद स्वारूप मोमेंटो भेट किया साथ ही भगवान दूधेश्वर से कामना किया की आप राष्ट्र सेवा मे जन सेवा मे ऐसे ही सलंग्न रहे ,आप दोनो सदैव स्वस्थ रहे आनन्दित रहे सदैव जनमानस के कार्य मे ऐसे ही लगे रहे ,धर्मपाल गर्ग को सम्मानित करके आशीर्वाद दिया भगवान दूधेश्वर से समस्त गुरूमुर्तियो से कामना कि आप सदैव धार्मिक कार्य मे लगे रहे सन्त सेवा भगवन्त मे सदैव लगे रहते है ,आपने भगवान दूधेश्वर मन्दिर का जीर्णोद्धार करया है ,आप शिव गण के रूप है ,आपको विवाह वर्षगाँठ के अवसर पर.बहुत बहुत शुभकामनाएं मंगलमय कामनाये ,आप सदैव स्वस्थ रहे आनन्दित रहे ऐसे ही जीवन पार्यन्त आपस मे परस्पर प्रेम बढता रहे ऐस हम कामना करते है ,उसके बाद धर्मपाल गर्ग एवं वी के सिंह ने भक्तो भोजन प्रसाद वितरण किया ,श्रृंगार सेवा समिति के अध्यक्ष विजय मित्तल एवं समस्त समिति के कार्यकर्ताओं ने भी शुभकामनाएं दी ।