सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻


बागपत :- पश्चिम उत्तर प्रदेश का कुख्यात बदमाश धर्मेंद्र किरठल को यूपी STF ने देहरादून से गिरफ्तार किया है। कुख्यात बदमाश इरशाद हत्याकांड मामले में फरार चल रहा था। उत्तर प्रदेश पुलिस धर्मेंद्र किरठल पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था।  बताया जा रहा है कुख्यात बदमाश हत्या,लूटपाट रंगदारी जैसे संगीन आरोप में 15 से ज्यादा मुकदमे हैं।

बता दें  कि 28 साल पहले उसके खिलाफ लूट का पहला मुकदमा रमाला थाने में दर्ज हुआ था। इसके बाद से धर्मेंद्र किरठल लगातार अपराधिक वारदातों को अंजाम देता रहा। वह यूपी के अलावा उत्तराखंड, दिल्ली और हरियाणा में गिरोह बनाकर संगठित अपराध करता था। बीते वर्ष 12 दिसंबर को किरठल गांव में किसान इरशाद अली की चुनावी रंजिश को लेकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में धर्मेंद्र किरठल फरार चल रहा था। इससे पहले शासन के निर्देश पर पुलिस ने उसकी 60 लाख कीमत की संपत्ति कुर्क कर दी थी। बाद में आईजी प्रवीण कुमार ने उसके ऊपर 50 हजार का इनाम घोषित कर दिया था। फिलहाल आज यूपी एसटीएफ ने 50 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है।
 
Previous Post Next Post