रिपोर्ट :- नासिर खान


लखनऊ :- आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में चुनावी सरगर्मी के बीच कांशीराम बहुजन मूलनिवासी पार्टी की अध्यक्ष सावित्री बाई फुले ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि वर्तमान केंद्र सरकार की नीतियों के कारण प्रदेश और देश में व्यापक रूप से मंहगाई, भ्रष्टाचार और अत्याचार बढ़ रहे हैं जिसके खिलाफ उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में 15 अगस्त से जनजागरण यात्रा निकालेगी।

बता दें कि पूर्व भाजपा सांसद फुले ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी की सरकार संविधान विरोधी काम कर रहे हैं जिनका विरोध उनकी पार्टी करती आ रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिये उनकी पार्टी जनता के बीच जाकर उन्हें जागृत करने का काम करेगी और इसके लिए प्रदेश के सभी जनपदों में बहुजन महापंचायत के माध्यम से बहुजन मूलनिवासियों को एक मंच पर लाने का काम किया जाएगा। फुले ने कहा कि ‘भाजपा हटाओ संविधान बचाओ' बहुजन मूलनिवासी जनजागरण यात्रा 15 अगस्त 2021 से प्रदेश के सभी जिलों में शुरू होगी और इसका समापन नवंबर में प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विराट बहुजन मूलनिवासी महापंचायत के आयोजन के साथ किया जाएगा।
Previous Post Next Post