सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻


रायबरेली :- आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में मौसम भले ही बदल रहा हो मगर सियासी मौसम का तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी में सभी दल खुद को झोंक दिए हैं। इसी बीच बड़ी खबर सामने आई है कि रायबरेली से पिछले 16 सालों से जिला विकास एवं संबंध में अनुश्रवण समिति दिशा के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहीं रायबरेली की सांसद सोनिया गांधी को उनके पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह अब अमेठी की सांसद व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को दिशा का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि जिले की सांसद सोनिया गांधी को इस समिति का सह चेयरपर्सन बनाया गया है. 2019 में केंद्र की भाजपा की सरकार बनने के बाद ग्राम विकास मंत्रालय ने लगभग 2 साल बाद जिला विकास एवं समन्वय अनुश्रवण समिति का अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव किया है।

बता दें कि केंद्रीय योजनाओं की प्रगति देखने वाली दिशा लोकसभा चुनाव समिति होने के बाद निर्वाचित सांसदों की अध्यक्षता में इसका गठन होता है। यह समिति केंद्रीय योजनाओं की प्रगति देखती है। दरअसल लंबे समय से दिशा की चेयरपर्सन रहीं सोनिया को अब उपाध्यक्ष बनाया गया है। कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले रायबरेली में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के संसदीय क्षेत्र की सलोन विधानसभा जो कि अमेठी संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है।
Previous Post Next Post