रिपोर्ट :- अजय रावत
गाज़ियाबाद :- आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) द्वारा आयोजित साईकिल यात्रा जाति तोड़ो- समाज जोड़ो आज गाजियाबाद पहुंची। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने गाजियाबाद विजय नगर से साईकिल यात्रा की शुरुआत की। पूरे शहर में घूमती हुई अम्बेडकर पार्क नवयुग मार्किट पहुँच कर समाप्त हुई। साइकिल यात्रा में जनसमूह उमड़ पड़ा। हर तरफ एक ही नारे लगाए जा रहे थे जय भीम जय भीम। जगह-जगह लोगों ने फूल मालाओं से चंद्रशेखर आजाद का स्वागत किया।
बहुजन समाज पार्टी पर केंद्रीय जांच एजेंसियों के डर से केंद्र के प्रति नरम रुख अख्तियार करने का आरोप लगाते हुए, आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि उनका नया राजनीतिक संगठन मायावती की पार्टी का विकल्प है। बसपा के बारे में उन्होंने कहा कि पार्टी उसके संस्थापक कांशीराम के सिद्धांतों के खिलाफ काम कर अपना वजूद खोती जा रही है। भीम आर्मी के प्रमुख, जिनका राजनीतिक संगठन आजाद समाज पार्टी पिछले साल शुरू किया गया, वह इसे दलितों, अन्य पिछड़ा वर्गों और अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा करने वाले दल के तौर पर स्थापित करना चाहते हैं।
साइकिल रैली गाजियाबाद आगमन पर आजाद समाज पार्टी (काशीराम) संस्थापक राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य गुलजार सिद्दीकी ने रैली को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत लगा दी। रैली में घोड़े व ऊटो ने आगे चलकर रैली का समाबांध दिया। गाज़ियाबाद साईकिल रैली को सफल बनाने में। गुलजार सिद्दीकी ने जो मेहनत की। वह सफल रही