रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद :- इनरव्हील क्लब ऑफ गाजियाबाद गोल्फ लिंक के द्वारा स्थानीय शास्त्री नगर में वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए, संस्था की अध्यक्षा अलका अग्रवाल ने बताया कि दिनों दिन बढ़ते प्रदूषण एवं जलवायु परिवर्तन जैसी गंभीर समस्या का समाधान ढूंढने हेतु विश्व भर में प्रयास किये जा रहे हैं।
हमारे भारत देश में जहां वृक्षारोपण का कार्य होता है वही इन्हें पूजा भी जाता है। कई ऐसे वृक्ष है, जिन्हें हमारे हिंदू धर्म में ईश्वर का निवास स्थान माना जाता है, जैसे नीम का पेड़, पीपल का पेड़, आंवला, बरगद आदी को शास्त्रों के अनुसार पूजनीय कहलाते है।

जिन वृक्ष की हम पूजा करते है वो औषधीय गुणों का भंडार भी होते हैं, जो हमारी सेहत को बरकरार रखने में मददगार सिद्ध होते है। जितनी वायु और जल जरूरी है उतना ही आवश्यक वृक्ष होते हैं, इसलिए वनों के साथ ही वृक्षारोपण सभी जगह करना जरूरी है। इसी क्रम में हमारी संस्था द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया है।

इस अवसर पर इनरव्हील क्लब ऑफ गाजियाबाद गोल्फ लिंक के सदस्य अध्यक्ष अलका अग्रवाल ,सुनीता अग्रवाल,अंशु अग्रवाल,सोनिया मिगलानी ,श्वेता जैसवाल  -उपस्थित थे।
Previous Post Next Post