रिपोर्ट :- विकास शर्मा


हरिद्वार :- भगवानपुर सिकंदरपुर औद्योगिक क्षेत्र में सुपरशाइन फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। फैक्ट्री में केमिकल रखे होने के कारण फैक्ट्री मे आग ने भीषण रूप ले लिया।दमकल विभाग की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंची।                     

मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार जिले के सिकंदरपुर औद्योगिक क्षेत्र में देर रात सुपरशाइन फैक्ट्री में आग लग गई। साइन बोर्ड फैक्ट्री में फ्लेक्सी बोर्ड का मेटेरियल बनाया जाता है। देखते ही देखते फैक्ट्री के भीतर रखे केमिकल ने आग पकड़ ली जिसके कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। फैक्ट्री सुरक्षाकर्मियों ने उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दी जिसके बाद पुलिस व दमकल विभाग की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। 

करीब 9 घंटे की मशक्कत के बाद भी दमकल कर्मियों द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है आग इतनी भीषण थी कि देखते देखते पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया चारों तरफ आग को  देखते हुए लक्सर, हरिद्वार, रुड़की, भगवानपुर फायर स्टेशन से आग बुझाने की गाड़ियां बुलाई गई। 9 घंटों की मेहनत के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। आग से लाखों रुपए का नुकसान होने की आशंका है। दमकल विभाग व पुलिस के उच्च अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
Previous Post Next Post