रिपोर्ट :- अजय रावत


गाज़ियाबाद :- भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा  व्यापारी दिवस के शुभ अवसर व्यापार मंडल की ज़िला इकाई एवं महानगर इकाई द्वारा संयुक्त रूप से व्यापारी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष और भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्य मंत्री रविकांत गर्ग और शहर विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य राज्य मंत्री अतुल गर्ग मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा और महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान ने मंच की शोभा बढ़ाई। इस कार्यक्रम में व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग ने व्यापार मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपे। 

उदित मोहन गर्ग को भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का जिला अध्यक्ष एवं विकास बंसल को महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कार्यक्रम में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल मोर, राष्ट्रीय प्रचार मंत्री नीरज गर्ग, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अरुण अग्रवाल, उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष अतुल जैन, मेरठ मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल सांवरिया, मेरठ मंडल प्रभारी नानक चंद गोयल, मेरठ मंडल संगठन मंत्री रजनीश बंसल, ज़िला प्रभारी गौरव गर्ग, ज़िला चेयरमैन देवेंद्र हितकारी की गरिमामयी उपस्थिति रही। 
कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना के साथ हुआ। कविगण डॉक्टर जयप्रकाश मिश्र, राजीव सिंघल और दीपाली जैन ज़िया ने अपने कवितापाठ से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
व्यापारी दिवस के शुभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अतिथिगण ने कोरोनाकाल में व्यापारियों के द्वारा किये गए सेवा कार्यों का उल्लेख करते हुए समाज के प्रति व्यापारियों की कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा की। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा आज के कार्यक्रम में विशेष रूप से इन पदों की घोषणा कर नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मान स्वरूप मनोनयन पत्र देकर पदों पर जिम्मेदारी दी गई जिसमें गाजियाबाद जिला इकाई मे सुनील प्रताप सिंह (जिला वरिष्ठ महामंत्री), अतुल मित्तल (जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष), आदिनारायण गुप्ता (जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष), संजय सतीजा (जिला कोषाध्यक्ष),अमन अग्रवाल (जिला महामंत्री), जिला उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी लाल गुप्ता ,सुनील चौधरी ,पवन कंसल ,नरेश कुमार,सौरभ गुप्ता, 
जिला सचिव वैभव जैन ,संजय अरोड़ा ,गणेश गुप्ता ,मनीष निश्चल ,अजय गर्ग ,ऋषभ जैन (जिला संगठन मंत्री),सरदार बलदेव सिंह (जिला प्रचार मंत्री),कमल कुमार गर्ग ( जिला आय-व्यय निरीक्षक),निरंजन शर्मा(जिला मीडिया प्रभारी) तथा महानगर की टीम के नवनीत पदाधिकारी जिसमें  
महानगर अध्यक्ष विकास बंसल, वरिष्ठ महामंत्री विपिन सिंघल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय महेश्वरी, कोषाध्यक्ष सुनील वार्ष्णेय, महानगर महामंत्री राकेश चौधरी, अरुण गोयल, रवि जैन, महानगर उपाध्यक्ष तरुण शर्मा, लोकेश बंसल 
महानगर  संगठन मंत्री आलोक गर्ग आय-व्यय निरीक्षक विकास गर्ग ,महानगर मंत्री जतिन अग्रवाल, समीर केसरवानी बनाए गए। शहर के व्यापारियों और उद्यमियों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को सजीव बनाये रखा।
Previous Post Next Post