रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद :- अखिल भारतीय जायसवाल सर्व वर्गीय महासभा की बैठक का आयोजन किया गया जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के  राष्ट्रीय युवा प्रभारी व जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा दिल्ली एनसीआर के अध्यक्ष शैलेन्द्र जायसवाल ऐडवोकेट ने सभा का संचालन करते हुए  सर्वप्रथम आये हुए सभी अतिथियों का परिचय कराया है, सभी का जिनमे  राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक जायसवाल राष्ट्रीय महामंत्री अटल गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार एवं  वरिष्ठ राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अजय जायसवाल एवं उनके साथ आए हुए 14 सदस्य प्रतिनिधि मंडल का गाजियाबाद के उडुपी रेस्टोरेंट में भव्य स्वागत किया गया ।  जिसमें उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी में नवनिर्वाचित प्रदेश मीडिया प्रभारी ओबीसी मोर्चा सौरव जायसवाल ने सभी आए हुए पदाधिकारी गणों का माला पटका स्मृति चिन्ह एवं शाल के द्वारा आए हुए सभी प्रतिनिधियों का स्वागत किया गया । दिल्ली के ऐडवोकेट शैलेन्द्र जायसवाल  ने  बताया  और सरकार से मांग कि जायसवाल समाज को आगामी 2022 में जनसख्या  अनुपात के आधार पर  सत्ता और सरकार में  भागीदारी , तथा सभी पार्टी में संगठनात्मक हिस्सेदारी  सुनिश्चित की जाए , संपूर्ण भारत में जायसवाल समाज 14 से 16 करोड़ की आबादी में बसा हुआ है संपूर्ण भारत में जायसवाल, कलाल, कलवार, कलार, कर्णवाल, शिवहरे, वालिया, चौकसे ,नाडार आदि के रूप में जायस वालों को पूरे भारत में जाना जाता है । इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक जायसवाल एवं अजय जायसवाल ने भारत सरकार से ओबीसी जनसंख्या के जनगणना की मांग की और उन्होंने भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप पूर्व राज्यसभा सांसद का भी आभार व्यक्त किया कि उन्होंने उनके बीच के सहयोगी सौरभ जायसवाल को प्रदेश मीडिया प्रभारी का प्रभार सौंपा है बैठक में गाजियाबाद के वरिष्ठ समाजसेवी एवं जायसवाल समाज ग़ाज़ियाबाद के संरक्षक ललित जायसवाल जी का भी आभार व्यक्त किया गया जो उनके द्वारा समाज को समय-समय पर मजबूती प्रदान करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया और उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित  के रूप में मनोनीत किया गया और सौरभ जायसवाल समाज के प्रति गतिविधियों को देखते हुए उन्हें भी अखिल भारतीय जयसवाल सर्व वर्गीय महासभा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष घोषित किया गया और उनसे अपेक्षा की गई कि वह समाज के राजनीतिक व सामाजिक उत्थान के लिए कार्य करते रहेंगे इस अवसर पर महासभा ने उन्हें जायसवाल रत्न से सम्मानित किया । इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में वेद कुमार जायसवाल दिल्ली अजय कुमार जायसवाल पत्रकार लखनऊ अशोक जायसवाल इंदौर अटल गुप्ता कॉम्बैटटूर राजाराम शिवहरे भोपाल कपिल जायसवाल कानपुर श्रवण जायसवाल अनीता जायसवाल लखनऊ मनोज गुप्ता लखनऊ मोहित जायसवाल फरीदाबाद व्योम जायसवाल दिल्ली एवं गाजियाबाद के प्रतिनिधि पी पी करणवाल रमेश जायसवाल प्रदीप जायसवाल सत प्रकाश जायसवाल राजेश जायसवाल मनोज जायसवाल मोहन जायसवाल सोनू जायसवाल देव नारायण जायसवाल तुषार जयसवाल आदि समाज के बंधु कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
Previous Post Next Post