रिपोर्ट :- अजय रावत


गाज़ियाबाद :- भारतीय जनता पार्टी श्रम प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश के प्रदेश सह संयोजक योगेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी संगठित और असंगठित सभी तरह के श्रमिकों के कल्याण के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करेगी। संगठित और असंगठित क्षेत्र में समान काम करने वाले की सैलरी भी समान हो श्रमिक मंत्रालय इस पर काम कर रहा है। लेबर कोड सोशल सिक्योरिटी इंडस्ट्रियल रिलेशन और ऑक्यूपेशनल सेफ्टी हेल्थ वर्किंग कंडीशन से जुड़े हुए अलग-अलग कानूनों को श्रम मंत्रालय एक कानून के दायरे में लाने का प्रयास कर रही है जिससे समस्या का समाधान तत्काल प्रभाव से हो सके।जिससे सबका विकास हो और सबका विश्वास जीता जा सके।
     
गाज़ियाबाद साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र 4 में अपने कार्यालय पर प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा श्रम प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश के प्रदेश सह संयोजक योगेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि भविष्य में नए कानूनों के अनुसार यदि कोई श्रमिक 4 दिन में 48 घंटे काम करता है तो उसे हफ्ते में 3 दिन की छुट्टी का अधिकार होगा जिससे वह अपने परिवार को समय दे सकेगे।  नए कानून के तहत भविष्य निधि के पैसे के मामले में केंद्र की सरकार ने यह नियम बनाया है कि कोई भी मजदूर चाहे 6 महीने काम करें या 2 महीने उसके भविष्य निधि का पैसा उसको मिलेगा पहले  ग्रेच्युटी 5 साल तक कार्य  करने के बाद मिलती थी  अब किसी भी कार्य दिवस पर कार्य करने पर ग्रेच्युटी प्राप्त कर सकेंगे।

इसी तरह से भारतीय जनता पार्टी ने संगठित और असंगठित दोनों क्षेत्र के लोगों के लिए काम करने की एक कार्य योजना तैयार की है। जिसमें इस तरह के मजदूरों से मिला जाएगा और उन्हें अपनी पार्टी से जोड़ा जाएगा। सभी मजदूरों को काम मिले और पूरा दाम मिले यह सुनिश्चित किया जाएगा। इसके अलावा चिकित्सा और भरण पोषण के संबंध में सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ हर श्रमिक को मिले यह भी सुनिश्चित किया जाएगा। इसी योजना के तहत केंद्र की सरकार ने वन नेशन वन राशन कार्ड की योजना तैयार की है।
     
पत्रकारों के सवालों के जवाब में योगेश त्रिपाठी ने बताया कि क्षेत्र की विधानसभा साहिबाबाद उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी विधानसभा है। इसमें एक अस्पताल बनाने के लिए सांसद व पूर्व सेना अध्यक्ष वीके सिंह ने पहल की है और जल्दी ही कार्य योजना तैयार कर वसुंधरा में 250 बैड का  अस्पताल बनाया जाएगा। इसके अलावा स्थानीय समस्याओं पर भी उनकी पार्टी सक्रिय है और उनके नेता विधायक सांसद और पार्षद सब मिलकर के जन कल्याण के कार्य करवाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस वार्ता में उम्मेद सिंह चौहान, अखिलेश त्रिपाठी, अक्षय गुप्ता तथा कीर्ती नेगी आदि उपस्थित थे।
Previous Post Next Post