रिपोर्ट :- विकास शर्मा


हरिद्वार :- श्रवण नाथ नगर में युवा संगठन द्वारा बाबा टहल दास भवन में 11 वा गणपति महोत्सव बड़े हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया जा रहा है। गणेश उत्सव पर प्रतिदिन विधिवत गणेश भगवान की पूजा अर्चना श्रद्धालु गण कर रहे हैं तथा गणेश जी का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। आज शुक्रवार को आज  गणेश वंदना का आयोजन किया जा रहा है।                         

बाबा टहल दास मंदिर में भगवान गणेश जी की पंडित राकेश उपाध्याय द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना की जा रही है। पंडित राकेश उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी युवा संगठन द्वारा गणेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कोरोना काल के कारण भक्तों की भक्ति व उत्साह में कोई कमी नहीं है । कोरोना नियमों का पालन करते हुए पूजा-अर्चना की जा रही है।                                                               

आज रात्रि को मंदिर में विशेष गणेश वंदना पूजा की जाएगी। जिसमें गणेश स्तुति उपरांत भजन कीर्तन का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि गणपति विसर्जन से पूर्व विधि पूर्वक पूजा अर्चना की जाती है और भगवान को मोदक तथा उनके प्रिय व्यंजनों का भोग लगाया जाता है। भगवान गणेश जी से सुख समृद्धि और बुद्धि प्रदान के साथ वैश्विक महामारी कोरोना खत्म करने की कामना की जाती है।    ऐसी मान्यता है कि गणेश चतुर्थी के दिन महाभारत कथा के दौरान भगवान गणेश जी  व्यास मुनि से महाभारत की कथा सुनते हुए 10 दिनों तक लेखन कार्य करते रहे। इस दौरान गणेश जी के शरीर का तापमान बढ़ गया । ऐसी स्थिति में मुनि व्यास जी द्वारा गणेश जी का शरीर ठंडा करने के लिए उन्हें जल में डुबकी लगवाई थी। तभी से  गणेश जी की प्रतिमाओं का विसर्जन जल में किया जाता है।                   
पंडित जी ने बताया कि रात्रि गणेश वंदना के आयोजन के उपरांत कल शनिवार को भंडारे का आयोजन होगा। उसके उपरांत रविवार को  गणेश प्रतिमा का विधि विधान से भजन कीर्तन करते हुए मां गंगा में विसर्जन होगा। गणेश उत्सव आयोजन में युवा संगठन के कार्तिक, सार्थक, राजेंद्र, मुकेश तथा प्रबंधक विकास शर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा है।
Previous Post Next Post