रिपोर्ट :- विकास शर्मा


हरिद्वार :- श्रवण नाथ क्षेत्र में पुलिस द्वारा होटल में छापा मारकर जिस्मफरोशी के धंधे में लिप्त 6 महिलाओं को गिरफ्तार किया है जिसमें से 3 शादीशुदा महिलाएं हैं जो अपने परिवार को गुमराह कर अधिक पैसों की चाह में इस धंधे में लिप्त थी।     

हरिद्वार पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अभी हाल में ही हुए अंकित हत्याकांड की जांच पुलिस कर रही थी तो पुलिस को जिस्मफरोशी के कुछ सूत्र हाथ लगे। रेलवे स्टेशन के समीप होटल में छापा मारकर जिस्मफरोशी के धंधे में लिप्त 6 महिलाओं को पकड़ा है। महिलाओं की उम्र 19 से 40 साल के बीच है सभी हरिद्वार क्षेत्र की रहने वाली है   होटल मालिक अपने होटल में स्थानीय व बाहर से कॉल गर्ल से संपर्क कर अपने होटलों में जिस्मफरोशी हेतु बुलवाता था।                                                       

विदित हो कुछ दिन पूर्व बिल्केश्वर मार्ग पर होटल संचालक द्वारा अंकित की हत्या कर शव बोरे में भरकर अपने साथियों की मदद से डाला गया था। होटल कबीर गेस्ट हाउस श्रवण नाथ नगर स्थित मैनेजर अरुण, मोहित उर्फ रमेश सैनी, किशोर और कन्हैया को पुलिस ने हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया था। इस हत्याकांड उपरांत ही पुलिस को श्रवण नाथ नगर में चलाए जा रहे जिस्मफरोशी के कुछ सूत्र हाथ लगे। कोतवाल प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि अंकित हत्याकांड की जांच में पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे थे। इसी कड़ी में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उक्त सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है।
Previous Post Next Post