सिटी न्यूज़ | हिंदी......✍🏻


गाजियाबाद :- कोरोना संक्रमण जब चरम पर था और भाजपा कार्यकर्ता, नेता व मंत्री जनता के बीच जाकर दवा बांट रहे थे, तब विपक्षी दलों के नेता घरों में बैठकर ट्विटर ट्विटर खेल रहे थे। यूपी के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने शनिवार को गाजियाबाद में प्रबुद्ध सम्मेलन संबोधित करते हुए कहा कि मोदी-योगी के राज में देश और उत्तर प्रदेश बदल रहा है। पानी में बारिश के दौरान छाता लेकर उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

उपमुख्यमंत्री ने कहा लोग धारा 370 को हटाए जाने और राम मंदिर बनाए जाने के बारे में हमसे पूछते थे। सरकार बनी तो धारा 370 भी हट गई और राम मंदिर का निर्माण भी शुरू हो गया। उन्होंने बसपा, सपा के ब्राह्मण सम्मेलनों पर निशाना साधते हुए कहा कि जाति के सम्मेलन वही करते हैं जिन्होंने पूर्व में उनका उत्पीड़न किया हो शोषण करने वाले अब परशुराम का परशु ढूंढ रहे हैं।
भाजपा सभी को साथ लेकर चलती है। पार्टी ने पहले किसान मोर्चा, ओबीसी वर्ग के कार्यक्रम किए और अब प्रबुद्ध वर्ग के सम्मेलन कर सभी को साथ लेकर चल रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में भी प्रदेश में 56 हजार करोड़ का निवेश हुआ है। कई मोबाइल कंपनियों ने गौतमबुद्धनगर में प्लांट लगाए हैं। इस दौरान विकास कार्य भी जारी रहे। 

पूर्व की सरकारों ने 15 साल में 48 विद्यालय बनाए थे। भाजपा सरकार ने 4 साल में 250 विद्यालय बनाए हैं। प्रदेश के 30 जिलों में मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार हो चुके हैं।
प्रदेश सरकार 5 लाख युवाओं को नौकरी दे चुकी है और 4.5 लाख नौकरियों की परीक्षा के परिणाम आने वाले हैं। इनमें 1.5 लाख शिक्षक और 1.34 लाख पुलिसकर्मी शामिल हैं। कानून व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहले माफियाओं की सवारी निकलती थी, अब उनकी जगह जेल में हैं या फिर ऊपर सुनिश्चित हो चुकी है। प्रदेश में अपराधों में 40 फीसदी की कमी आई है। उन्होंने कहा कि दुनिया में सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन भारत में और देश में सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश में हुआ है। मोदी और योगी के नेतृत्व में हर मोर्चे पर सरकारों ने बेहतर प्रदर्शन किया है।
गठबंधन की राजनीति पर उन्होंने कहा कि 2017 में 2 दलों का गठबंधन था और तीसरे ने समर्थन दिया था। 2019 में भी ऐसा ही हुआ, लेकिन विपक्षी दल भाजपा की बराबरी नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि गठबंधन से भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। राज्य मंत्री अतुल गर्ग, विधायक अजीत पाल त्यागी, सुनील शर्मा, नंदकिशोर गुर्जर, मेयर आशा शर्मा, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, पानी में सतपाल प्रधान, राहुल बैसला, कृष्ण बंसल, विनोद बंसल, अजय गर्ग, आरती शर्मा, अनूप आदि मौजूद रहे।
Previous Post Next Post