रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद :- मान्यवर कांशीराम सर्व समाज सेना ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को पूर्ण रुप से समर्थन देने की घोषणा की है। यह घोषणा संवाददाता सम्मेलन के दौरान मान्यवर कांशीराम सर्व समाज सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष बोबी अन्ना ने की।

शुक्रवार को राजनगर एक रेस्टोरेंट में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान मान्यवर कांशीराम सर्व सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष बॉबी अन्ना ने कहा कि पिछले 5 वर्षों के कार्यकाल में भाजपा सरकार द्वारा किए गए वादों को पूरा नहीं किया गया। इस दौरान प्रदेश की हालत चिंताजनक बन गई है प्रदेश में बेरोजगारी शिक्षा स्वास्थ्य एवं विकास की दशा काफी सोचनीय है। भाजपा ने जो वादे किए उनको पूरा नहीं किया। उल्टा महंगाई चरम सीमा पर है। लोग बेरोजगारी से परेशान है। 

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा शासन में जातिवाद को बढ़ावा मिला है और भ्रष्टाचार से जनता परेशान हैं। इससे परेशान होकर मान्यवर कांशीराम सर्व समाज सेना ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को एक बार फिर मुख्यमंत्री बनाने के लिए समर्थन देने का निर्णय किया है। 

मान्यवर कांशीराम सर्व समाज सेना के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील भारतीय एडवोकेट ने बताया कि संविधान एवं सम्मान के लिए तथा भाईचारा कायम रखने के लिए अखिलेश यादव की सामाजिक भाईचारा नीतियों को देखते हुए मान्यवर कांशीराम सर्व समाज सेना ने समाजवादी पार्टी को समर्थन देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया है। 

इस दौरान राष्ट्रीय संरक्षक रामेश्वर दत्त राष्ट्रीय महासचिव संजीव कुमार जाटव राजेश कुमार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद कर्दम एवं समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के पदाधिकारी पदाधिकारी एवं विधायक प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
Previous Post Next Post