सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻


गाजियाबाद :- लैंडक्राफ्ट गोलफ्लिंक्स आभा महिला मित्र मंडल के सौजन्य से सोसायटी में प्रथम बार गणपति बप्पा का आगमन हुआ जो एक गणेश महोत्सव के रूप में गणेश चतुर्थी के पावन पर्व से प्रारंभ होकर आज बप्पा के विसर्जन और बप्पा के भंडारे के साथ बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। बप्पा के इस भव्य आयोजन में उपस्थित सभी सोसायटी निवासियों ने इस आयोजन को अपनी बहुसंख्यक उपस्थिति देकर और भव्य बना दिया। आयोजन के मुख्य आकर्षण बप्पा का सोसाइटी में भव्य आगमन ढोल नगाड़े और पुष्प वर्षा के बप्पा को दरबार में स्थापित करना बप्पा की प्रतिदिन सुबह और शाम आरती सभी उपस्थित धर्म प्रेमियों द्वारा और संकीर्तन प्रीतिदिन और दोनो समय प्रसाद वितरण रहा
बप्पा के दरबार में कल 12तारीख को सुंदर काण्ड का पाठ और मंत्री अतुल गर्ग की उपस्थिति और वीके मिश्रा एडिशनल कमिश्नर जीएसटी  एसके उपाध्याय  सेवा निवृत जज ,पीपी कर्नवाल सेवा निवृत डीएसपी सहित अनेक गणमान्य लोगों की उपस्थिति प्रमुख रही। आज बप्पा को प्रातः आरती के समय 51किलो लड्डू का भोग और महिला मित्र मंडल का नामकरण संस्कार आभा मंडल ग्रुप रखा गया साथ ही समस्त आभा मंडल ग्रुप के सभी सदस्यों को पगड़ी और पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। बप्पा की विसर्जन शोभा यात्रा का पूरी सोसायटी में ढोल नगाड़े से भ्रमण और फिर बाबा का विसर्जन किया प्रारंभ से समापन तक दोनो समय पंडित सुनील शर्मा और पंडित रजनीश शर्मा ने पूरे मंत्रोच्चार के साथ सभी की पूजा अर्चना कराई और अभी भंडारा का भी आयोजन किया आभा मंडल ग्रुप सभी सोसायटी निवासियों की उपस्थिति को धन्यवाद कहा  जिन्होंने बप्पा के इस आयोजन में अपनी उपस्थिति देकर आयोजन को भव्यता प्रदान की आभा मंडल ग्रुप अपने विशेष सहयोगियों में हमारे वरिष्ठ अमर कुमार जैन, विनोद कुमार सिंघल, पूरी साहब, एस के मेहरोत्रा जो, प्रदीप मित्तल, सुशील शर्मा जी, प्रदीप गोयल लोहिया, अरविंद मोदी, अमित अग्रवाल, संजय गर्ग, आलोक गर्ग, पवन बंसल, राजकुमार बंसल, विजय नरेश गुरुजी, अजय ग्रोवर, आलोक गर्ग, अक्षत गोयल, मूल चंद गर्ग,  कृष्ण अवतार गुप्ता  गुरुजी सहित हमारे ऊर्जावान संदीप गोयल (अध्यक्ष पिलखुवा वस्त्र व्यापारी संघ)
Previous Post Next Post