रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद :- नगर निगम के सौजन्य से कविनगर रामलीला मैदान में दीपावली मेले का आयोजन किया गया है। जिसको लेकर शहर में एक अलग ही उत्साह एवं उल्लास देखने को मिल रहा है।

नगर आयुक्त गाजियाबाद द्वारा बताया गया कि महापौर आशा शर्मा के निर्देश के क्रम में कविनगर रामलीला मैदान में समस्त सुविधाएं आगंतुकों हेतु कराई गई है। उनके बैठने हेतु भी विशेष व्यवस्था कराई गई है। प्रतिदिन फागिंग की व्यवस्था भी कराई गई है। साथ ही एंटी लारवा का छिड़काव पूरे रामलीला ग्राउंड के बाहर कराया गया है। कोविड-19 नियमों का पालन के तहत दीपावली महोत्सव मनाया जाएगा। स्ट्रीट वेंडर हेतु विशेष सुविधा गाजियाबाद नगर निगम के सौजन्य से की गई है। जिसमें 200 से अधिक ठेली पटरी व्यापारियों को स्टाल दिए गए हैं, ताकि पहला अवसर उनको दिया जाए और पटरी व्यापारियों के रोजगार में वृद्धि हो, जिससे उन्हें राहत का अनुभव हो सके।

अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार को मेले का प्रभारी बनाया गया है। साथ ही उनके द्वारा अवगत कराया गया कि नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तवर के निर्देश अनुसार शहर वासियों हेतु सभी व्यवस्थाओं के साथ साथ प्रतिदिन दिवाली महोत्सव में अलग-अलग आकर्षक करने वाले कलाकारों को बुलाया गया है, मेले में झूलों की व्यवस्था भी कराई गई है। जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग के आधार पर बच्चों को झूला झुलाया जाएगा।

महापौर आशा शर्मा तथा नगर आयुक्त द्वारा आज रामलीला मैदान कविनगर का जायजा लिया गया। जिसमें सभी सुविधाओं को देखा गया कि किसी भी प्रकार आगंतुकों को शहरवासियों को परेशानी ना हो। महापौर द्वारा बताया गया कि शहर में संस्कृति को बढ़ाने हेतु शहर के कलाकारों को ही दीपावली महोत्सव में मौका दिया गया है। हर प्रकार से पहले शहर वासियों के लिए गाजियाबाद नगर निगम द्वारा आमंत्रण किया गया है' ताकि शहर के कलाकारों को उभारा जा सके और उनको एक अच्छा प्लेटफार्म दिया जा सके।

गाजियाबाद नगर निगम द्वारा आयोजित किए गए दीपावली महोत्सव में कल शाम 6:00 बजे मेले का औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा। प्रातः से ही समस्त तैयारियां की जाती रहेंगी। मेले में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ राजनीतिक अति सम्मानित गणमान्य लोग भी उपस्थित होंगे। सभी शहरवासी मिलकर मेले को बहुत ही आकर्षक और मनमोहक बनाएंगे और एक व्यवस्था बनाकर मेले का आनंद उठाएंगे इस प्रकार की अपील गाजियाबाद नगर निगम द्वारा की जा रही है।

निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार अपर नगर आयुक्त शिवपूजन यादव व अन्य गाजियाबाद नगर निगम के अधिकारी उपस्थित रहे
Previous Post Next Post