रिपोर्ट :- वेद प्रकाश चौहान
हरिद्वार :- महंगाई को लेकर पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है। पेट्रोल से लेकर घरेलू गैस के बढ़ते दामों ने लोगों को परेशान किया हुआ है। बढ़ती मंहगाई का असर महिलाओं के प्रमुख त्योहार करवाचौथ पर भी पड़ा है। महिलाओं को मेहंदी के लिए 500 से 1 हजार रुपए तक देने पड़े।
करवाचौथ को लेकर धर्मनगरी सज चुकी है। सुहागिन महिलाएं अपने सुहाग के लिए उपवास रखती हैं। जबकि इससे पूर्व महिलाएं सज-धज कर पूजा अर्चना भी करती हैं। महिलाएं एक दिन पहले ही अपने दोनों हाथों में मेहंदी लगवाती हैं। जबकि बहुत सी महिलाएं ब्यूटी पॉर्लर जाकर भी सजती हैं। लेकिन महिलाओं के इस त्योहार पर भी मंहगाई की नजर लग गयी है। महिलाओं को दोनों हाथ में मेहंदी लगाने के लिए एक हजार रुपए तक देने पड़े। जबकि रेट बढ़ने के कारण कई महिलाओं ने रेडीमेड कंपनी के मेंहदी कोर्न से ही संतोष करना पड़ा।
पॉर्लर में लौटी रौनक
कोरोना संक्रमण के चलते अधिकतर ब्यूटी पॉर्लर की दुकानें लगभग बंद हो गयी थी। लेकिन लम्बे समय बाद करवा चौथ के त्योहार के चलते ब्यूटी पॉर्लर की रौनक वापस लौटी है। राजा गार्डन में रिद्धि ब्यूटी पॉर्लर चलाने वाली ब्यूटीशन ने बताया कि लम्बे समय बाद दुकान में करवाचौथ के कारण रौनक लौटी है। उन्होंने कहा कि इसको देखकर भविष्य में काम बढ़ने की संभावना दिख रही है।