रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद :- राष्ट्रिय सैनिक संस्था , 133 बी मोडल टाउन ईस्ट  गाजियाबाद पर शनिवार को राष्ट्रीय सैनिक संस्था, परमार्थ समिति, शहीद स्मृति फाउंडेशन, अखिल भारतीय त्यागी ब्राह्मण सभा एवं विश्व ब्राह्मण संघ के प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से राष्ट्रिय जागरण दिवस के आयोजन की जानकारी देते हुए कहा की 1857 जैसी क्रान्ति गाज़ियाबाद से प्रारम्भ होने वाली है विख्यात पत्रकार और शायर राज कौशिक ने कहा की देश के सामने चुनोतियाँ तो बढती ही जा रहीं है लेकिन हमे आशा ही नहीं पूरा विश्वास भी है की हमारी सेना और सरकार हर चुनोती से निपटने में सक्षम है।

भारत के कोर्पोरेट मंत्रायल के अंतर्गत आने वाले बोम्बे स्टोक एक्सचेंज के अधिकारी रहे श्रदेय : नवनीत प्रियदास ने बताया की हमे प्रारम्भिक शिक्षा में, जब विधार्थी कच्ची मिटटी की तरह होता है , उस समय उसे अनुशासन  और देशभक्ति की शिक्षा देनी होगी।

परमार्थ समिति के संस्थापक,नेकी की दीवार के संचालक , अग्रसेन रसोई के प्रणेता और एक अत्यंत उत्कृष्ट समाज सेवी वीके अग्रवाल ने देश की वर्तमान चुनोतियों का जिक्र करते हुए कहा गर्क करने को जो कहते है जमाने वाले ,मुस्कुराते है तेरी नाव चलाने वालें।

विश्व ब्रहामण संघ के प्रवक्ता और किसी भी व्यक्ति की मदद करने वाले शहर के लोकप्रिय हनुमान डाक्टर बीके शर्मा ने कहा की कोई पत्थर पहली चोट में नहीं टूटता परन्तु इतिहास उसे याद रखता है जिसने पहली चोट मारी थी।

सांसद प्रतिनिधि और राष्ट्र जागरण कार्यक्रम के सूत्रधार और कर्ण धार देवेन्द्र हितकारी ने कहा की ताकत बन्दुक में नहीं बल्कि बन्दुक के ट्रिगर पर रखी हुई ऊँगली और ऊँगली के पीछे मस्तिष्क और मस्तिष्क के पीछे विचार और विचार के पीछे प्रेरणा में  होती है। गाज़ियाबाद के नागरिको के लिए यह प्रेरणा 7 नवम्बर को मिलेगी।

अखिल भारतीय त्यागी ब्राह्मण सभा के नगर अध्यक्ष अजय त्यागी ने कहा की हम तो वैसे ही भगवान परशुराम के वंसज है। हम भारत की तस्वीर एक चरित्र वान देश की तरह तो बनाना चाहते है परन्तु ईट का जवाब पत्थर से भी देना जानते है।

राष्ट्रिय सैनिक संस्था के राष्ट्रिय अध्यक्ष कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ने बताया की 7 नवम्बर को राष्ट्रिय जागरण दिवस इतिहास रचने जा रहा है। चन्द्र शेखर आजाद और भगत सिंह भी इसी धरती में जन्मे थे और हमारी तरह ही हाड मांस के बने हुए थे। समय आ गया है देश द्रोहियों के खिलाफ सडको पर कार्यवाही करने का।
Previous Post Next Post