रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद :- रविवार को मैन रोड पसोंडा स्थित माहिरा पैलेस में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के जिला अध्यक्ष हाजी नूर हसन चौधरी व महानगर अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल की संयुक्त प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में प्रसपा (लोहिया) के गाजियाबाद जिलाध्यक्ष हाजी नूर हसन चौधरी ने जिले की कार्यकारिणी का गठन किया जिसमें जिलाध्यक्ष ने 51 सदस्यों को स्थान दिया है।

जिला अध्यक्ष हाजी नूर हसन चौधरी ने प्रेस वार्ता में बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के दिशा निर्देश का पालन बड़ी मेहनत व ईमानदारी से करेंगे और 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत करगे। अन्य पार्टियों को मजबूती से टक्कर देगे। वैसे भी हमारी पार्टियों का चुनाव चिन्ह चाबी है। वह चाबी जिससे अन्य सभी पार्टियों की किस्मत के ताले भी खुलेंगे। और एक मजबूत स्तंभ पार्टी साबित करेगी। 2022 के चुनाव में पार्टी डंका बजाकर रहेगी।

महानगर अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया एक मजबूत पार्टी है। जो कि अन्य सभी विपक्षी पार्टियों को हिला कर रख देगी। 
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष हाजी नूर हसन चौधरी ने 51 सदस्यों की नवगठित सदस्यों को मनोनीत पत्र से नवाजा और सभी से उम्मीद की सभी अपनी अपनी जिम्मेदारियों पर खरा उतरेंगे।
Previous Post Next Post