रिपोर्ट :- अजय रावत


गाजियाबाद :- विश्व ब्राह्मण संघ के तत्वाधान में जीतन राम मांझी का पुतला फूंका विश्व ब्राह्मण संघ के प्रवक्ता बीके शर्मा हनुमान ने बताया कि जीतनराम मांझी ब्राह्मणों को बोल रहे ‘हरामी’, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतनराम मांझी अपने बयान को लेकर सुर्खियों में बने रहना चाहते हैं। अब फिर जीतनराम मांझी ने एक बड़ा विवादित बयान दे दिया है। ब्राह्मण जाति को लेकर उन्होंने बड़ी बात कह दी है। मांझी ने एक कार्यक्रम के दौरान ब्राह्मणों को ‘हरामी’ कहकर संबोधित किया है। 

बीके शर्मा हनुमान ने कहा कि ब्राह्मण वर्ग को आज कमजोर आंका जा रहा है लिहाजा कुछ अनपढ़ गवार और दूसरे धर्मों के साथ मिलकर भारतीय धर्म और संस्कार को गाली देकर राजनीतिक चमकाना शुरू कर दिए हैं। इन्हें धर्म खराब लगता है इन्हें सत्यनारायण की पूजा खराब लगती है। इन्हें ब्राह्मण का दक्षिणा देना खराब लगता है। जीतनराम मांझी ने इस दौरान पंडितों को गाली दी है जहां मांझी अपने संबोधन में यह बात बोलते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में मांझी कह रहे हैं कि आज हमारे समाज के गरीब वर्ग में भी सत्यनारायण भगवान पूजा का प्रचलन तेजी से बढ़ा है। लोग पूजा कराने के लिए पंडितों को बुलाते हैं, लेकिन जब बात खाने की होती है, तो पंडित हरामी लोग खाने की जगह नगद देने की मांग करते हैं। 

हिन्दू देवी देवताओं और पूजा का मांझी ने पहली बार मजाक नहीं उड़ाया है। कुछ महीने पहले भी उन्होंने यह कहकर बवाल खड़ा कर दिया था कि वह भगवान श्रीराम को नहीं मानते हैं। उन्होंने श्रीराम के अस्तित्व पर ही सवाल खड़ा कर दिया था। और उन्हें काल्पनिक करार दे दिया था। मांझी ने कहा था कि श्रीराम कोई जीवित या महापुरुष व्यक्ति थे, ऐसा वह नहीं मानते हैं। में केंद्र सरकार से अनुरोध करता हूं कि जीतन राम मांझी पर मुकदमा दर्ज कार्रवाई होनी चाहिए इस अवसर पर पंडित देवाशीष ओझा पंडित आर पी शर्मा पंडित सुभाष शर्मा पंडित शिवकुमार शर्मा सहित सैकड़ों ब्राह्मणवादी लोग साथ थे
Previous Post Next Post