रिपोर्ट :- अजय रावत

गाजियाबाद :- भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग ने बुद्धवार को तिगरी गोल चक्कर, बुध विहार, शनि बाजार बहरामपुर, सेक्टर 9 विजय नगर, पुराना बाजार विजय नगर, अंबेडकर रोड, राम नगर, एच और जे ब्लॉक राकेश मार्ग, पुराना आनंद विहार, कमला क्वार्टर, न्यू कोट गांव, जूट मिल कंपाउंड ने जनसम्पर्क कर जनता से भाजपा को वोट करने की अपील की।
   
जनसंपर्क अभियान में अतुल गर्ग ने वोट मांगते हुए कहा कि पुरानी सरकारों की सोच विघटन करने की थी और मोदी योगी की सोच राष्ट्रवाद की है, विकास की है दूसरे दलों के प्रत्याशियों की सूची देखोगे तो उसमें अपराधियों के नाम मिलेंगे इससे दूसरे दलों की सोच का पता चलता है वही योगी जी की सोच प्रदेश को देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला प्रदेश बनाने की है पिछली सरकारों में प्रदेश को दंगों में झोंक दिया जाता था आज योगी जी के नेतृत्व में प्रदेश को विकास की तरफ ले जाया जा रहा है दंगे करने वाले या तो प्रदेश छोड़ गए या जेल के अंदर अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं दूसरे दल सत्ता में आने के लिए फ्री बिजली जैसे प्रलोभन देने की बात कर रहे हैं वहीं भाजपा केवल विकास के नाम पर आपके समक्ष खड़ी है।
   
जनसम्पर्क अभियान में देवेंद्र सिंह चौहान, सुनील शर्मा, अरुण कुमार, कन्हैया लाल, विवेक गोस्वामी, संजीव बेनीवाल, विपिन मोहन गर्ग, सुधीर गोयल, राजेंद्र सिंह, दुर्गेश गुप्ता, पार्षद हिमांशु लव, संजीव गुप्ता, सुनील कुमार, संजय कांत, उमेश भाटी, देवेंद्र सिंह जादौन, रविंद्र सिंह जादौन, हरपाल सिंह जादौन, रविंद्र पाल सिंह जादौन, सत्यपाल सिंह जादौन, मनोज चौधरी, जितेंद्र प्रजापति, लक्ष्मी प्रसाद सती, धर्मवीर मास्टर, रवि दत्त त्यागी, राजेश, संजय तोमर, सचिन, जितेंद्र शर्मा, अनिरुद्ध तिवारी, दिनेश शर्मा, रजनीश पाल, अरुण कुमार, प्रेम सिंह चौहान, विनय शर्मा, बालकिशन, एसके दुबे, राजेंद्र पाल, किशन कुमार, आदित्य गुप्ता, जगदीश ठाकुर आदि क्षेत्रवासियों से सम्पर्क कर वोट मांगे।
Previous Post Next Post