रिपोर्ट :- विकास शर्मा

उत्तराखंड :- मध्य हरिद्वार स्थित देवभूमि हॉस्पिटल में मां गंगे ब्लड बैंक द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों द्वारा रक्तदान किया गया।                                      
देवभूमि हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉक्टर सुशील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया की जिस तरह से संभावित कोरोना कि देश में तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है और देश में लगातार कोरोना के जिस तरह से मामले निरंतर बढ़ रहे हैं। ऐसे में ब्लड डोनेट से मरीजों को लाभ होगा। इसी संभावना को देखते हुए ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें डॉक्टर सुशील शर्मा सहित देवभूमि के समस्त डॉक्टरों और स्टाफ ने ब्लड डोनेट कर अपना सहयोग प्रदान किया।                                

देवभूमि में तैनात डॉ ऋषभ दीक्षित ने बताया कि पूर्व में भी कोरोना की पहली और दूसरी लहर में भी ब्लड और प्लाज्मा की दिक्कत हो रही थी। संभावित तीसरी लहर के चलते ऐसा ना हो कि किसी को रक्त की कमी से कोई जनहानि ना हो सके। रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता इसीलिए मानवता की भलाई के लिए प्रत्येक जागरूक मनुष्य का कर्तव्य है कि समय-समय पर ब्लड को डोनेट करते रहना चाहिए। ब्लड डोनेट कैंप में डॉक्टर हर्षित गोयल, डॉक्टर विनय शर्मा, डॉक्टर सुनीता गुप्ता, डॉक्टर कुलदीप कुमार, डॉक्टर एसपी तोमर, अंकित पाराशर, मुकेश पवार, रोबिन आदि लोगों का विशेष सहयोग रहा।
Previous Post Next Post