रिपोर्ट :- विकास शर्मा

हरिद्वार :- सर्वानंद घाट पर जितेंद्र नारायण त्यागी की रिहाई की मांग कर रहे महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी व स्वामी अमृतानंद ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय द्वारा उत्तराखंड सरकार से स्पष्टीकरण मांगने का स्वागत किया और उत्तराखंड सरकार से आगे आकर जिम्मेदारी लेने का आग्रह किया ताकि निर्दोष जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी को न्याय मिल सके।                               

महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि महाराज ने कहा कि उत्तराखंड भाजपा ने चुनाव के अंतिम समय में वो ही मुद्दे उठाए जिन पर धर्म संसद में गम्भीर चिंता व्यक्त की गई थी। अगर किसी ने ध्यान दिया हो भाजपा चुनाव के समय लव जिहाद, लैंड जिहाद और बिगड़ते हुए जनसंख्या अनुपात पर ही आ गयी थी। क्योंकि भाजपा नेता ये अच्छी तरह समझ गए थे कि हिन्दुआंे के सामने मुद्दा विकास नहीं बल्कि अपनी मां, बहन, बेटियों सहित अपने अस्तित्व की रक्षा करना है। 

धर्म संसद का विषय भी यही था कि घटती हुई हिन्दू जनसंख्या के कारण भारत यदि इस्लामिक देश बन गया तो यहां हिन्दुओं और सनातन धर्म का भविष्य क्या होगा? उन्होंने कहाकि उनमें और हममें अंतर बस इतना है कि हमारे लिये ये अस्तित्व का और उनके लिये ये राजनीति का मुद्दा है। आज समय है कि भाजपा आत्मिक साहस दिखाए और अपने ही राजनैतिक मुद्दों के लिये लड़ने वालों को न्याय दिलाने का प्रयास करे वरना धर्म और इतिहास उन्हें कभी क्षमा नहीं करेगा।
Previous Post Next Post