सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻

गाजियाबाद :- अंबेडेकर रोड स्थित जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केन्द्र में चल रहे 14 वें महामृत्युंजय महायज्ञ के चौथे दिन 31 हजार आहुतियां दी गईं। महामृत्युंजय महायज्ञ की पूर्णाहुति शुक्रवार चार मार्च को होगी। संस्था के महासचिव जगत प्रकाश शर्मा ने बताया कि विश्व शांति व मानव कल्याण की कामना से किए जा रहे इस महायज्ञ में गुरूवार को महामृत्युंजय महामंत्र की 31 हजार आहुतियां दी गईं। बडी संख्या में खिलाडियों व कोच ने भी आहुति दी। 
इस प्रकार अब तक महायज्ञ में एक लाख 36 हजार आहुतियां दी जा चुकी हैं। 15 हजार महामंत्र की आहुति शुक्रवार को दी जाएगी जिसके बाद महायज्ञ की पूर्णाहुति दी जाएगी। पूर्णाहुति में भाग लेने के लिए श्रद्धालुओं को अपने साथ गोला लाना होगा। पूर्णाहुति के बाद भगवान की आरती की जएगी और भगवान को छप्पन प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा जिसका प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया जाएगा। गुरूवार को पूजा अशोक गुप्ता व मुकुल अग्रवाल ने कराई। कोच जीतू, आकाश शर्मा, युवराज, अनिल शर्मा, अशोक तिवार, अजय शर्मा, एस बी सिंह, सतीश आदि भी मौजूद रहे।
Previous Post Next Post