सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻

गाजियाबाद :- मुरादनगर विधानसभा सीट पर विधायक अजित पाल त्यागी की जीत पहले से बड़ी रही है। जनता ने हर दल को दरकिनार कर लगातार दूसरी बार अजित को सदन भेजने का काम किया है। सपा-रालोद गठबंधन से यह सीट रालोद के खाते में गई थी। पूर्व विधायक पं. सुरेंद्र कुमार मुन्नी ने सपा से रालोद की सदस्यता लेकर चुनाव लड़ा। क्षेत्र में एमवाईजे (मुस्लिम, यादव और जाट) फैक्टर नहीं चला।

चारों प्रमुख पार्टियां बसपा, भाजपा, सपा और कांग्रेस इस सीट पर अपना खाता खोल चुकी हैं, लेकिन सबसे अधिक चार बार कांग्रेस ने यहां से जीत हासिल की है। कांग्रेस से आखिरी बार इस सीट पर राजपाल त्यागी 2002 में चुनाव जीते थे। बीते दो चुनाव की बात की जाए तो 2017 में भाजपा ने पहली बार इस सीट पर जीत हासिल की। राजपाल त्यागी के ही पुत्र अजित पाल त्यागी को पार्टी ने मैदान में उतारा। अजित पाल त्यागी ने इस चुनाव में बसपा के सुधन रावत को मात दी। इससे पहले विधानसभा चुनाव में मुरादनगर सीट पर बसपा के प्रत्याशी वहाब चौधरी ने जीत दर्ज की थी। प्रदेश में सपा की सरकार पूर्ण बहुमत से बनने जा रही थी, लेकिन गाजियाबाद में बसपा ने बड़ा उलटफेर करते हुए पांच में से चार सीटें हासिल की थीं। वहाब चौधरी ने इस सीट पर सपा से राजपाल त्यागी को मात दी थी। राजपाल त्यागी को 53481 वोट मिले, जबकि वहाब चौधरी ने 57103 वोट से जीत हासिल की थी।

पिता की साख आई काम
मोदी-योगी लहर के अलावा मुरादनगर सीट पर अजित पाल त्यागी का दबदबा भी रहा है। इस क्षेत्र में उनके पिता की साख भी उनके काम आई है। अजित पाल त्यागी के पिता राजपाल त्यागी मुरादनगर से पांच बार विधायक रह चुके हैं।

मुरादनगर सीट पर अब तक जीते विधायक
वर्ष विधायक का नाम पार्टी मिले वोट
2017 अजित पाल त्यागी भाजपा 140759
2012 वहाब चौधरी बसपा 57103
2007 राजपाल त्यागी निर्दलीय 37796
2002 राजपाल त्यागी कांग्रेस 42135
1996 राजपाल त्यागी सपा 45023
1993 प्रेम सिंह जनता दल 41227
1991 राजपाल त्यागी कांग्रेस 41513
1989 राजपाल त्यागी निर्दलीय 35613
1985 शेखावत हुसैन एलकेडी 28809
1980 ईश्वर दयाल त्यागी कांग्रेस 27504
1977 अनवर जेएनपी 35222
1974 राजपाल कांग्रेस 31929
1969 ईश्वर दयाल बीकेडी 26934
1967 जीएस चौधरी निर्दलीय 15951
Previous Post Next Post