सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻

गाजियाबाद :- भारतीय जनता पार्टी के महानगर कोषाध्यक्ष और समरकूल समूह के चेयरमैन संजीव कुमार गुप्ता ने योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री के रूप में दूसरी बार शपथ लेने पर बधाई दी है । उन्होंने भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप को मंत्री बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त किया है। 

संजीव कुमार गुप्ता ने कहा डबल इंजन वाली यह सरकार अब उत्तर प्रदेश में डबल स्पीड से विकास कार्य करेगी। उन्होंने कहा व्यापारी वर्ग का जितना लाभ भाजपा सरकार ने किया है उतना उत्तर प्रदेश में कभी कोई सरकार नहीं कर पाई। गरीबों को मुफ्त राशन देने का काम भी केवल भाजपा सरकार ही कर रही है।
Previous Post Next Post