रिपोर्ट : - अजय रावत
गाज़ियाबाद :- लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट द्वारा महामना पंडित मदन मोहन मालवीय नि:शुल्क पुस्तकालय, वाचनालय 5/65 वैशाली, साहिबाबाद के प्रांगण में पुस्तक वितरण कार्यक्रम महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आयोजित किया गया, कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला उत्थान संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिन्दू राय ने किया, आयोजन चक्रधारी दूबे ने किया, कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक/अध्यक्ष राम दुलार यादव ने छात्र-छात्राओं को सरकारी सेवाओं में प्रयोग आने वाली पुस्तकें भेंट करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। सभी भाई-बहनों, पत्रकार सचिन त्यागी व विजय भाटी को महाशिवरात्रि की हार्दिक बधाई दी गयी।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट के संस्थापक/अध्यक्ष राम दुलार यादव ने कहा कि आज महाशिवरात्रि के पावनं पर्व पर पुस्तकालय में प्रतियोगी छात्रों को पुस्तक उपलब्ध कराकर अपार प्रसन्नता हो रही है, उन्होंने कहा कि शिव शब्द प्रकाश और मानव कल्याण का प्रतीक है, रात्रि, अन्धकार, ईर्ष्या, द्वेष, अहंकार, अज्ञानता, भय और अधर्म का प्रतीक है, इन दुर्गुणों, कालिमा युक्त विचार को दूर करने का कार्य शिव में निहित है, मन के मैल को प्रकाश फैलाकर मानव को ज्ञान दे पूरी प्रकृति का कल्याण करना ही महाशिवरात्रि को विशेष बनाता है, लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट भी छात्र-छात्राओं तथा समाज के हर वर्गों में ज्ञान का प्रकाश फ़ैलाने, समाज में सद्भाव, भाईचारा, सहयोग और प्रेम बढ़ाने नफ़रत, असहिष्णुता, अन्धकार, भय और अहंकार मिटाने के काम में लगा हुआ है, छात्र उच्चकोटि की पुस्तकें, मूर्धन्य लेखकों और चिंतकों की पढ़कर वह समाज, देश और व्यक्ति को अज्ञानता और अन्धकार से मुक्ति दिला ज्ञान का प्रकाश विखेर सकता है, स्व कल्याण के साथ वह लोक कल्याण कर सकता है, जातिवाद, धार्मिक पाखण्ड, भ्रम और अन्धविश्वास की जड़ों में मट्ठा डाल समूलनाश कर सकता है, तभी महाशिवरात्रि मनाने का कार्यक्रम सफल होगा, तथा प्रतियोगिता, ज्ञानवर्धन तथा दार्शनिकों व राजनीतिक चिंतकों की पुस्तकों का अध्ययन कर अपने जीवन को सफलता के शिखर पर पहुँचाने में सफल हो सकता है।
कार्यक्रम में इंडियन पैनल कोड, गणित कम्पटीशन, दृष्टि-सी सेट, SSC-CGL, DSSB-TGT मैथ, दृष्टि-प्रीलिक्स, ई श्रीधरन इतिहास लेख, अब्राहम लिंकन, आर्थिक सर्वेक्षण हिन्दी, आर्थिक सर्वेक्षण इंग्लिस, भारतीय हस्तकला की परम्पराएं, भारतीय कला एवं संस्कृति, भारतीय कला का परिचय भाग-1, बजट हिन्दी, बजट इंग्लिस, समाजशास्त्र हरलाम्बस पुस्तकों का वितरण किया गया,
कार्यक्रम में लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट के संस्थापक/अध्यक्ष राम दुलार यादव, शिक्षाविद मुकेश शर्मा, महिला उत्थान संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिन्दू राय, राकेश गोस्वामी, सोमित सोम, फराह, ऋचा, अंकुश तिवारी, सात्विक, तान्या, उमरा, शानू, चक्रधारी दूबे आदि उपस्थित रहे