सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻

गाज़ियाबाद :- भारतीय कला एवं संस्कृति के प्रचार एवं प्रसार के लिए समर्पित पैराडाइस क्लब की स्थापना का मूख्य उदेश्य समाज मे नयी पीड़ी को अपनी संस्कृति के उत्थान के प्रति लगाव हेतु प्रेरित करना है। केवल महिलाओं द्वारा संचालित, इस एकमात्र क्लब द्वारा समय समय पर होने वाले विभिन्न परवों को परम्परागत तरीके से अत्यंत धूम धाम से अयोगित किया जाता है। इसी श्रँखला मे रविवार दिनांक 20 मार्च 2022 को  फाग महोत्सव का आयोजन राज नगर, ग़ाज़ियाबाद  स्तिथ "सरस्वती विद्या मंदिर " के प्रांगण  मे अत्यंत धूम धाम से किया गया। इस रंगा रंग कार्यक्रम का शुभारम्भ ऐश्वर्या वशिष्ठ एवं अल्का गुप्ता ने विघ्नहर्ता गणेश जी के समक्ष सुन्दर नृत्य कर कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु प्रार्थना करी।

होलिका दहन और नरसिंघ अवतार के प्रसंग को बहुत खूबसूरती से मंजू सिंघल, बबिता गोयल, नूतन, प्रिया, अर्चना, पूनम, अल्का,  अनीता निवेटिआ, विजीता, ममता एवं रेनू अग्रवाल ने दर्शाया। इस लघु नाटिका का निर्देशन मेघना बंसल ने किया। हरिन्याकश्यप का वध करने के लिए भगवान् विष्णु ने नरसिंघ का अवतार लिया और सभी को ये सन्देश दिया की जीत हमेशा अच्छाई और सत्य की ही होती है। इसलिए हम सब को सदमार्ग पर चलना चाहिए और अभिमान नहीं करना चाहिए।

" तन रंग लो जी मन रंग लो " होली का पर्व अपने साथ कई रंग लेकर आता है और सभी रंगों का सन्देश सिर्फ एक ही होता है, हम सबको नफरत भुला कर प्यार और एकता के साथ रहना चाहिए। होली के इस गाने पर नृत्य कर अल्पना, रेनू अग्रवाल, ममता, मिनाक्षी, प्रिया,  नूतन एवं मेघना बंसल ने सबको झूमने पर मजबूर कर दिया।

जल के बिना जीवन असंभव है और इसीलिए हम सबको जल का व्यर्थ व्यय नहीं करना चाहिए, यही सन्देश संस्था की सदस्याओं मेघना, अनीता, बबिता, रेनू अग्रवाल, मिनाक्षी एवं अम्बिका ने कुएँ से पीतल की गागरी मे जल भर कर लेकर आने से दिया है।" पीतल की मोरी गागरी " जैसे सुन्दर गीत पर सुन्दर नृत्य कर सभी दर्शकों का मन मोह लिया।

हमारे देश मे हर मौसम मे कोई ना कोई त्यौहार मनाया जाता है। हर मौसम अपने साथ खुशिओं का रंग लेकर आता है - कभी प्यार का रंग, कभी कुछ देर की जुदाई का रंग, कभी होली के रंग से दिशाएं रंग बिरंगी होती हैं और कभी तिरंगे के रंग से हम सबका मान बढ़ता है। हर मौसम के रंगों को रेनू कंसल, नूतन, उषा, ममता, अर्चना, पूनम, अनीता, नीलू, मंजू और रीता ने कुछ इस तरह से दर्शाया की सभी  दर्शक रंगों मे सराबोर हो गए।

पत्नियों को तो बस नखरा करना आता है। उनका नखरा हर मौसम मे एक बराबर रहता है लेकिन उनके पति भी कहाँ कम हैं, उन्हें मना ही लेते हैं। मइके जाती हुई पत्नी को बड़े सुरीले अंदाज़ मे मनाते हुए पति.... और नखरा दिखाती उनकी पत्नी के हास्य अभिनय को " तू मइके मत जइयो " गीत पर नृत्य कर दर्शाया - मंजू, रीता, वंदना, नीलू, ऐश्वर्या, अल्का, रेनू अग्रवाल, अर्चना, बबिता, पूनम, प्रिया एवं अम्बिका ने। रंगा रंग समारोह मे सुप्रसिद्ध  " नवरंग सांस्कृतिक कला केंद्र "  द्वारा प्रस्तुत संस्कृतिक कार्यक्रमों मे होली आधारित श्री राधा कृष्ण रासलीला - महारास, मयूर नृत्य, बरसाने की लठमार होली एवं होली रासलीला ( फूलों के साथ ) आदि मनोहारी नृत्यओं एवं रास आयोजनों ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध किये रखा।

नगर के अनेकानेक गणमान्य वव्यक्तियों श्री दिनेश गोयल ( एम एल सी )जी की पत्नी श्रीमती रजनी गोयल, श्री अजित पाल त्यागी ( विधायक )जी की पत्नि श्रीमती पथिका  त्यागी, श्री वी के अग्रवाल ( संरक्षक अग्रसेन वाटिका ), श्रीमती वंदना चौधरी, श्री अनिल निवेटिआ, डॉ आर के पोद्दार, श्रीमती मधु पोद्दार,  श्री बिशन चंद्र बंसल ( व्यवसाई ), श्रीमती कमलेश बंसल, श्री अनील निवेटिआ एवं अन्य समाजसेवियों ने कार्यक्रम मे उपस्थित होकर सभी सदस्य - कलाकारों द्वारा प्रस्तुत झलकियों की प्रशंसा मे ताली बजाकर उनका उत्साह वर्धन करते रहें।

अंत मे संस्था की संस्थापक मेघना बंसल, गति गर्ग, अल्पना एवं रीता गुप्ता ने उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों एवं सदस्यों के परिवारजनो को उनके द्वारा प्रदत्त सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। संस्था की अध्यक्ष द्वारा सभी आगन्तुकों  का धन्यवाद करते हुए " प्रसाद " ग्रहण हेतु आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन मे मंजू सिंघल, पूजा बिंदल, टीना,  विजीता आदि समस्त सदस्यों ने पूर्ण सहयोग प्रदान किया।
Previous Post Next Post