रिपोर्ट :- विकास शर्मा

उत्तराखंड :- हरिद्वार प्रेस क्लब में आज वार्षिक चुनाव का समापन हुआ । चुनाव में श्रवण कुमार झा अध्यक्ष और अश्वनी अरोड़ा महासचिव पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। अध्यक्ष महासचिव के साथ 18 कार्यकारिणी सदस्य भी निर्वाचित हुए। हरिद्वार प्रेस क्लब में निर्वाचित सदस्यों का चुनाव मुख्य चुनाव अधिकारी सुभाष कपिल तथा सहायक चुनाव अधिकारी विकास कुमार झा तथा संजीव शर्मा की मौजूदगी में संपन्न हुआ।

अध्यक्ष पद पर श्रवण कुमार झा एवं महासचिव पद पर अश्वनी अरोड़ा निर्वाचित हुए। त्रिलोक चंद भट्ट, नरेश दीवान शैली, मेहताब आलम, मुदित अग्रवाल, विक्रम छाछर, जयपाल सिंह, बृजेन्द्र हर्ष, धर्मेंद्र चौधरी, प्रो पीएस चौहान, डा मनोज कुमार, सुनील पाल, मनोज कुमार खन्ना, संदीप शर्मा,दीपक मिश्रा, संजय रावल, अमित कुमार गुप्ता, अमित कुमार शर्मा और गोपाल कृष्ण पटुवरचुने गए। इनके साथ रामचंद्र कनौजिया, आदेश त्यागी, संजय आर्य, डॉ रजनीकांत शुक्ला एवं सुदेश आर्य नामित सदस्य के तौर पर कार्यकारिणी में शामिल हुए।

इस मौके पर उन्होंने से सहायक चुनाव अधिकारी विकास कुमार झा संजीव शर्मा और निगरानी समिति के सदस्य ठाकुर शैलेंद्र सिंह का भी आभार जताया।
Previous Post Next Post