रिपोर्ट :- अजय रावत

गाज़ियाबाद :- ‘राष्ट्र सेवा ट्रस्ट’ गाजियाबाद एक ऐसा संगठन है, जो समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रहा है। राष्ट्रीय एवं धार्मिक पर्वों पर सांस्कृतिक, धार्मिक एवं समाज सेवा के आयोजनों के माध्यम से राष्ट्र सेवा ट्रस्ट देश की एकता-अखण्डता को मजबूत करने और जरूरतमंदों की सहायता में समय-समय पर महत्वपूर्ण योगदान देता रहता है। इसी शृंखला में आज 23 मार्च ‘शहीद दिवस’ पर देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले भारत माता के अमर सपूतों शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव जैसे महान शहीदों की स्मृति में ‘राष्ट्र सेवा ट्रस्ट’ द्वारा विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।  

भारत माता के रथ के साथ देश के अमर शहीदों की स्मृति में जीवंत झांकियों और देशभक्ति के गीतों ने भाव-विभोर कर दिया। तिरंगा यात्रा एनडीआरएफ ग्राउंड, गोविंदपुरम से प्रारंभ हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा और विशिष्ट अतिथि मुरादनगर विधानसभा के माननीय विधायक अजितपाल त्यागी उपस्थित रहे। 

राष्ट्र सेवा ट्रस्ट के संस्थापक योगेन्द्र कुमार हिन्दू ने बताया कि गणमान्य अतिथियों में प्रवीर कुमार विभाग प्रचारक सहारनपुर, महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान, पूर्व महानगर महामंत्री उमेश पप्पू नागर, पूर्व पार्षद मनवीर नागर, महानगर मीडिया सयोंजक प्रदीप चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता बबलू राघव, विनीत शर्मा, मण्डल अध्यक्ष राजनगर, भाजपा नेता रंजन चौधरी, अमित डबास पार्षद, दीपक यादव, विकास सिंह, नितेश तिवारी, महेश कुमार सीसीएस चेयरमैन ऑर्डिनेंस फैक्ट्री, संदीप यादव एवं पत्रकारिता क्षेत्र की सम्मानित विभूतियों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रसेवा ट्रस्ट परिवार द्वारा सम्मानित किया गया। 

इस मौके पर राष्ट्र सेवा ट्रस्ट के संस्थापक योगेन्द्र कुमार हिन्दू व देव प्रताप राणा के साथ ट्रस्ट के कैलाशपुरम मण्डल व महानगर कार्यकारिणी के पदाधिकारी धर्मेंद्र सोम (मण्डल  संयोजक), मंडल संरक्षक देवराज सिंह, आशुतोष मिश्र, आर के पाण्डे, मंडल प्रभारी अशोक कुमार, अजय सोम (मण्डल अध्यक्ष), ललित शर्मा (मण्डल महामंत्री), मंडल उपाध्यक्ष राहुल शर्मा, शुभम भारद्वाज एवं प्रवीन पाण्डे, मंडल महामंत्री यश चौधरी, पुष्पेंद्र प्रताप, अमन त्यागी एवं शिवप्रकाश तिवारी, जयवीर चौधरी (कोषाध्यक्ष), सुरेन्द्र शुक्ला (सह-कोषाध्यक्ष), अरुन खुटैल (मण्डल व्यवस्थापक), पवन शर्मा (मीडिया प्रभारी), हिमांशू ठाकुर (प्रचार सचिव), बब्लू राघव जी (महानगर संरक्षक), प्रबल गुप्ता  (महानगर सयोंजक), अजित तिवारी (महानगर प्रभारी), दीपक चौहान (महानगर महामंत्री), अखण्ड सिंह (महानगर उपाध्यक्ष), अखिल त्यागी (महानगर उपाध्यक्ष), अनिल मिश्र, (महानगर मंत्री), हरीश सिंह  (महानगर मंत्री) एवं झाँकी में भारत माता के स्वरूप में आकांक्षा, शिवा जी के स्वरूप में धीरज मुखिया, चंद्रशेखर आजाद के स्वरूप में अनिल मिश्र, निक्की सोम, हिमांशु ठाकुर, शुभम भारद्वाज, अंश, दक्ष आदि उपस्थित रहे। समस्त क्षेत्रवासियों की भारी संख्या में उपस्थिति ने शहीद दिवस पर राष्ट्रसेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा को यादगार बना दिया।
Previous Post Next Post